भूमिका
प्रखर राजस्थान अभियान 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक राज्य में चला, जिसमें बच्चों में पढ़ने व लिखने की मूलभूत संक्रियाओं को विकसित करने तथा अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप लाने के लिए प्रदेश के समस्त विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों में पठन कौशल की प्रवाहशीलता एवं समझ विकसित करने के लिए 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रखर राजस्थान अभियान आयोजित किया गया। यहां पर इसी अभियान के अंतर्गत संपन्न एक आयोजन का विवरण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण (भरथला)
शिक्षा विभाग, राजस्थान के नवाचारी कार्यक्रम 'प्रखर राजस्थान' के समापन दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में 'निपुण मेला' आयोजित किया गया। निपुण मेला प्रभारी गणेश नारायण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीईईओ भरथला के अधीनस्थ विद्यालयों के कक्षा 1 से 3 तक के सभी बालक बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएमसी में विधायक प्रतिनिधि नंद सिंह राजावत ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के दीप को प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य का संबोधन
इस दौरान प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने बालकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि
"निपुण मेले में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों को आधारभूत संख्या ज्ञान और साक्षरता की दक्षता आवश्यक है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निपुण भारत अभियान एवं निपुण मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें विद्यार्थियों का खेल-खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण से मानसिक, सृजनात्मक, शारीरिक और भावनात्मक विकास होता है।"
गतिविधि
इस दौरान प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने इन्हीं थीम को ध्यान में रखते हुए अधीनस्थ विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों के द्वारा स्टॉल पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण विषय के टी एल एम एवं मॉडल का प्रदर्शन किया। निपुण मेला प्रभारी गणेश नारायण मीणा द्वारा निपुण कैलेंडर की उपयोगिता विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को कुर्सी दौड़, लटकन जलेबी, तीन टांग दौड़, चित्रकला, सुलेख एवं रोल प्ले की गतिविधियां भी आयोजित करवाई गईं। सभी विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों को पानी की बोतल, टिफिन सेट आदि का वितरण भी किया गया। बालकों ने हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन विषय को लेकर चार्ट व मॉडल निर्माण कर प्रदर्शनी लगाई। खेलकूद, चित्रकला, सुंदर लेख, विचित्र वेशभूषा, कहानी एवं कविता पाठ के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये।
प्रतिभागी
कार्यक्रम में प्रहलाद मीणा एसएमसी (अध्यक्ष, भरथला), सीता साहू (प्रधानाचार्य, रामनगर), हेमलता विजयवर्गीय (प्रधानाध्यापक, जीवली) सहित प्रभारी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
चित्रों के झरोखे में (भरथला)



































बहुत बहुत बधाई हो आपको।
जवाब देंहटाएं