सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सीख लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

असमंजस

आम लोगों की जिंदगी को किस प्रकार आसान बनाया जाए एवं दूरदराज इलाकों में रहने वाले व्यक्तियों को भी सभी प्रकार की सुविधाएं आसानी से मिल सकें ऐसे प्रयासों के निरंतर चलते   विश्व भर में बदलाव बेहद तीव्र गति से आया है और समाज में आलस्य व्याप्त हुआ है। विविध कारणों से  विश्व भर में बना  आलस्य का वातावरण उसका साक्षात प्रतीक इसलिए प्रतीत होता है क्योंकि भारत ही नहीं विश्व भर में मानव संसाधनों के माध्यम से सम्पन्न होने वाले विविध कार्यों में उनकी सहभागिता में अत्यधिक कमी आई है। इस परिप्रेक्ष्य मैं यहाँ एक ऐसी घटना का जिक्र करना उपयुक्त समझता हूँ‚ जो मेरा विश्वास है कि मानव मन कि स्थिति को बहुत कुछ स्पष्ट कर देगी। एक बार मेरे घर पर हर्षोल्लास संबंधी एक आयोजन कुछ धार्मिक लक्ष्यों के साथ प्रस्तावित था। उसमें तकरीबन सौ सवा सौ लोगों का इंतजाम था। सम्मिलित होने वाले सभी लोगों के भोजन की भी व्यवस्था थी और किसी भी आगंतुक को किसी भी स्तर पर असुविधा का सामना ना करना पड़े तो उस हेतु कुछ वैतनिक सहायकों का भी विविध उद्देश्यों से प्रबंध किया गया था। उन वैतनिक सहायकों में से एक अत्यंत अस्थिर मना...