सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

प्रतिभा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साक्षात्कार (सुनपुरा ग्राम से अपने प्रयासों से एसएससी-सीजीएल प्रतियोगी परीक्षा में चयनित बालिका शैंकी से बातचीत)

( परिचय - प्रतियोगी परीक्षा में चयनित सुनपुरा की शैंकी दिवंगत रामवीर सिंह जी की सुपुत्री है ।) बातचीत प्रश्न १. अपनी सफलता में आप ग्राम पाठशाला की क्या भूमिका समझती हैं? उत्तर -  मेरे गांव में ग्राम पाठशाला अभी बनी नहीं है, पर जल्दी ही वो स्टार्ट होगी। मेरे गांव के पास एक लाइब्रेरी थी, जो  पहले एक आटा मिल का ऑफिस था। मिल के बंद होने के बाद उसके ऑफिस को लाइब्रेरी बना दिया गया और उसकी बहुत ही मामूली फीस तीन सौ रुपए थी। जिसमें यदि आप दे सकते हैं तो ठीक यदि नहीं तो कोई बाध्य नहीं। उस पाठशाला की वजह से मेरा रेगुलर शेड्यूल बना क्योंकि मैं रेगुलर शेड्यूल नहीं बना पा रही थी और मैं सफल रही। प्रश्न २. आपने जिस प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाई है क्या आप उसी जॉब पर काम करते रहना चाहेंगे या फिर कुछ और प्रयास भी करने हैं? उत्तर - जी, मैं बिलकुल काम करूंगी... लेकिन मैं एसएससी- सीजीएल में पुनः प्रयास करूंगी, क्योंकि जिस पोस्ट पर मेरा चयन हुआ है उसकी पूरे भारत में पोस्टिंग हो सकनी संभव है, जबकि मुझे घर के पास ही जॉब करनी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरी मां सिंगल पैरेंट ह...