इतिहास के पन्नों में न जाने कितने आंदोलन दर्ज हैं और आमतौर पर ये सभी आंदोलन किसी न किसी के विरोध में शुरू किए गए। यही वज़ह रही कि इन आंदोलनों को सीमित समर्थन ही मिला, लेकिन जैसे ही एक ऐसा आंदोलन ग्राम पाठशाला नाम से शुरू हुआ जो किसी के विरोध के बजाय निर्माण के लिए चलाया गया, तो तमाम लोग दिल खोलकर निर्माण करने में लग गये। ऐसे गावों की सूची बहुत लंबी है तो उसका विवरण देना एक सुखद अहसास। ऐसे निर्माण की एक स्मृति पलवल जिले के मीरपुर कौराली गाँव की है, जहाँ पर ग्राम प्रधान भाई रवि कुमार गाँव के युवाओं की लाइब्रेरी के लिये बिल्डिंग बनवा रहे हैं। टीम ग्राम पाठशाला ने कुछ दिनों पहले ही इस गाँव में जन-जागरण किया था। निर्माण की इस मुहिम को एक आंदोलन बनाने वाले रवि भाई जैसे कर्म योद्धाओं को टीम ग्राम पाठशाला नमन करती है। भावुक मत होना दोस्तो! अभी तो क्रांति शुरू हुई है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के रिठोज गाँव में गाँव के लोग बड़े मन से अपने बच्चों के लिए एक सार्वजनिक लाइब्रेरी बना रहे हैं जिसमें लकड़ी की जगह पत्...
जीवन में परस्पर संबंधों के पोषण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है अंतर्संबंध। एक प्रयास और जनता के जागरूकता मिशन को समझने का संवाद। जब किसी जागरूकता मिशन के लिए प्रयास किए जाते हैं, तो जनता के साथ संवाद बहुत महत्वपूर्ण है। यह प्रक्रिया जनता को मिशन के उद्देश्यों और उसकी महत्ता से जोड़ने का काम करती है। इसके लिए प्रयास और जनता के बीच स्वस्थ बातचीत की आवश्यकता होती है, ताकि संदेश सही तरीके से पहुंच सके।