(यह बातचीत ग्राम दुजाना से रेलवे में चयनित युवक मोहित से हुई है, जिसने गांव में स्थापित पुस्तकालय को इसका श्रेय दिया है। अभी तक स्थापित पुस्तकालयों में दुजाना पुस्तकालय से एक दर्जन से अधिक बालक विविध प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने का गौरव पाकर ग्राम पाठशाला को गौरवान्वित कर चुके हैं। मोहित से बातचीत करना इसलिए महत्वपूर्ण समझा गया, क्योंकि उनके छोटे भाई को गुर्दे की समस्या है और उन्होंने नितांत विपरीत परिस्थितियों में अपनी तमाम जिम्मेदारियों को वहन करते हुए अपनी क्षमताओं का परिचय दिया है।) मोहित कुमार संवाददाता - रेलवे में चयनित होने के बाद अब आपको कैसा लग रहा है और आपकी फैमिली कैसा महसूस कर रही है? मोहित - बहुत अच्छा लग रहा है सर, क्योंकि परीक्षा की तैयारी से पहले मैं स्पोर्ट्स करता था। तब भी मैंने सोचा था कि मैं स्पोर्ट्स की तरफ से रेलवे को ही जॉइन करूंगा, लेकिन सर मेरी चोट के कारण मुझे स्पोर्ट्स छोड़ना पड़ा। तभी से मैंने तैयारी शुरू की और स...
जीवन में परस्पर संबंधों के पोषण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है अंतर्संबंध। एक प्रयास और जनता के जागरूकता मिशन को समझने का संवाद। जब किसी जागरूकता मिशन के लिए प्रयास किए जाते हैं, तो जनता के साथ संवाद बहुत महत्वपूर्ण है। यह प्रक्रिया जनता को मिशन के उद्देश्यों और उसकी महत्ता से जोड़ने का काम करती है। इसके लिए प्रयास और जनता के बीच स्वस्थ बातचीत की आवश्यकता होती है, ताकि संदेश सही तरीके से पहुंच सके।