मासिक उलझन सुलझन के सौजन्य से आपके सम्मुख प्रस्तुत है समाजशास्त्री डा. राकेश राणा जी की आई.आई.एम. के सेवानिवृत्त शिक्षाविद् प्रो. (डा०) जगदीप छोकर जी से बातचीत। श्री छोकर एक लब्धप्रतिष्ठ कानूनविद और सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरण छोकर भी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शख्सियत हैं। इस दंपति ने अपनी पी. एच-डी. अमेरिका से कर करियर अपने देश ही में बनाया। श्री छोकर आई.आई.एम. अहमदाबाद में डीन भी रहे। श्री छोकर की लेखन क्षमता भी अद्वितीय है और उनके लेख देश के लगभग समस्त समाचार-पत्रों ही में समय समय पर प्रकाशित होते रहते हैं। फिलवक्त वे एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) नामक संगठन से जुड़े हुए हैं, जो अपने क्षेत्र में विविध प्रकृति के शोधों में संलग्न एक संगठन है। साक्षात्कार
जीवन में परस्पर संबंधों के पोषण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है अंतर्संबंध। एक प्रयास और जनता के जागरूकता मिशन को समझने का संवाद। जब किसी जागरूकता मिशन के लिए प्रयास किए जाते हैं, तो जनता के साथ संवाद बहुत महत्वपूर्ण है। यह प्रक्रिया जनता को मिशन के उद्देश्यों और उसकी महत्ता से जोड़ने का काम करती है। इसके लिए प्रयास और जनता के बीच स्वस्थ बातचीत की आवश्यकता होती है, ताकि संदेश सही तरीके से पहुंच सके।