इस प्रण के साथ टीम ग्राम पाठशाला ने 7 जून को नोएडा के घरबरा से अपनी पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह वह अवसर था जब अनंत लोगों तक एक साथ एक दम अपना प्रसार करना था। सहारनपुर प्रवास सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हर गांव पुस्तकालय की मुहिम ने जहां देश के विभिन्न राज्यों के पांच सौ से अधिक गांवों में पुस्तकालयों का निर्माण करा लिया है और देश के प्रत्येक गांव में पुस्तकालय खोलने का लक्ष्य अपने लिए निर्धारित किया है। सहारनपुर में आई टीम का भव्य स्वागत यहां गुर्जर भवन में समाज के सभी वर्णों, वर्गों, सम्प्रदाय के लोगों द्वारा करते हुए टीम को उनके लक्ष्य में यथासामर्थ्य योगदान देने और श्रेष्ठ विचार एवम कार्य संस्कृति को बढाने का भी भरोसा दिया। जारी जानकारी के अनुसार ग्राम पाठशाला से सम्बद्ध डीएसपी ह्यूमन राइट्स लाल बहार ने अवगत कराया कि वर्ष 2020 के अगस्त माह में जिला गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र अंतर्गत गनौली गांव में पहली लाइब्रेरी ग्राम पाठशाला द्वारा प्रारम्भ की गई थी जो अब तक सात राज्यों के पांच सौ से भी अधिक गांव में पुस्तकालय आरंभ करा चुके हैं। इ...
जीवन में परस्पर संबंधों के पोषण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है अंतर्संबंध। एक प्रयास और जनता के जागरूकता मिशन को समझने का संवाद। जब किसी जागरूकता मिशन के लिए प्रयास किए जाते हैं, तो जनता के साथ संवाद बहुत महत्वपूर्ण है। यह प्रक्रिया जनता को मिशन के उद्देश्यों और उसकी महत्ता से जोड़ने का काम करती है। इसके लिए प्रयास और जनता के बीच स्वस्थ बातचीत की आवश्यकता होती है, ताकि संदेश सही तरीके से पहुंच सके।