यमुना अथॉरिटी के सीईओ श्री अरुणवीर सिंह सर आज टीम ग्राम पाठशाला की उपस्थिति में गौतमबुद्ध नगर जिले के दो गाँवों रीलखा और जगनपुर में पुस्तकालयों का शिलान्यास कर रहे हैं। टीम ग्राम पाठशाला ने कुछ महीने पहले सीईओ सर से इस बाबत मुलाकात की थी और यह पत्र सौंपा था। प्रयास ग्राम पाठशाला ग्राम पाठशाला टीम गाँव गनोली, गाजियाबाद सेवा में, सी.ई.ओ. यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश विषय : यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी के अंतर्गत आने वाले गाँवों में आधुनिक पुस्तकालय (Study Centres) की स्थापना कराने की प्रार्थना। मान्यवर, भारत गाँवों का देश है और इन्हीं गाँवों से निकली प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, किन्तु इनमें से अधिकांश ऐसे लोग हैं जो अपने गाँव को छोड़कर शहरों में आ बसे और यहीं रहकर उन्होंने विद्यार्जन किया है। भारत के गाँवों में भी शिक्षा का उचित माहौल बने और यहाँ सभी अपने सपनों को पूरा कर सकें, इसके लिए ग्राम पाठशाला टीम जी-जान से जुटी है। यहां यह बताना उचित होगा कि 'ग्राम पाठशाला टीम' न तो कोई एन.जी.ओ. है और न ही कोई औपचारिक संगठन है। यह समूह है ...
जीवन में परस्पर संबंधों के पोषण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है अंतर्संबंध। एक प्रयास और जनता के जागरूकता मिशन को समझने का संवाद। जब किसी जागरूकता मिशन के लिए प्रयास किए जाते हैं, तो जनता के साथ संवाद बहुत महत्वपूर्ण है। यह प्रक्रिया जनता को मिशन के उद्देश्यों और उसकी महत्ता से जोड़ने का काम करती है। इसके लिए प्रयास और जनता के बीच स्वस्थ बातचीत की आवश्यकता होती है, ताकि संदेश सही तरीके से पहुंच सके।