कर अरे मन साधना, तू छोड़ दे हर कामना। सामने आए समय का, कर संभलकर सामना।। सार्थक कर जन्म मानव, जो मिला भगवान से। कर्म जो भी तू करे, वो सब ही करना ध्यान से। कर्म को स्वतन्त्रता तो, पाई है भगवान से। कर्म को कर सार्थक पर, मात्र अपने ज्ञान से। कर्म का अच्छा-बुरा भी, है जरूरी जानना। सामने आए समय का, कर संभलकर सामना।।१।। कुछ घटित ऐसा भी होता, जिस पर तेरा वश नहीं। बात भी कुछ ऐसी होतीं, जिनमें कोई रस नहीं। डूब मत जो हो गया है, होनी तो होकर रहे। विधि ने साहस दिया, जो हर...
जीवन में परस्पर संबंधों के पोषण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है अंतर्संबंध। एक प्रयास और जनता के जागरूकता मिशन को समझने का संवाद। जब किसी जागरूकता मिशन के लिए प्रयास किए जाते हैं, तो जनता के साथ संवाद बहुत महत्वपूर्ण है। यह प्रक्रिया जनता को मिशन के उद्देश्यों और उसकी महत्ता से जोड़ने का काम करती है। इसके लिए प्रयास और जनता के बीच स्वस्थ बातचीत की आवश्यकता होती है, ताकि संदेश सही तरीके से पहुंच सके।