गाँवों के अनगिनत युवाओं की टेलीफोन कॉल्स, Whatsapp संदेशों, फेसबुक, चिट्ठी और अन्य माध्यमों से टीम ग्राम पाठशाला को अपने अपने गाँवों में जन-जागरण हेतु आमंत्रित करने के मद्देनजर टीम ने अंततः फैसला किया कि 7 जून से 11 जून तक पाँच दिनों के लिए अपने-अपने घर छोड़कर दिन-रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाँवों में लोगों को पाठशाला/ लाइब्रेरी निर्माण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पैदल यात्रा की जाए।
इसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, MMH कॉलेज, गाजियाबाद, राम चमेली चड्ढा महिला कॉलेज और GN ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटस भी शामिल रहेंगे।
आखिर अपने निर्णय के आलोक में ग्राम पाठशाला ने 07 जून, 2023 को 12 जिलों की एक पदयात्रा नोएडा के घरबरा गांव से आरंभ की। और! साथियों सहयोगियों की संख्या बढ़ती चली गई व कारवां बनता चला गया। एक विचार अद्वितीय ऊर्जा तन मन में भर देता है।
ग्राम पाठशाला इस विचार के आलोक में आग्रह करते हैं और कुनबा बढ़ता जा रहा है। हाथ से हाथ जुड़ते जा रहे हैं।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया का गाँवों की गालियों में पदयात्रा करना एक बड़ा संदेश है।
और! मैडम अकेले ही नहीं चल रही थीं, बल्कि हापुड़ जिले के देहरा गाँव में उनके साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तमाम पदाधिकारी और एक दर्जन महाविद्यालयों के प्रिन्सिपल भी चल रहे थे। अपने संबोधन के दौरान कुलपति महोदया ने घोषणा की कि आज से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले सभी 600 महाविद्यालय भी ग्राम पाठशाला की मुहिम के साथ जुड़ गए हैं। उम्मीद है कि ग्राम पाठशाला का हिंदुस्तान के प्रत्येक गांव में लाइब्रेरी बनाने का संकल्प 15 अगस्त, 2027 से पहले ही पूरा हो जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें