सामाजिक गतिविधियां समाज में अमूल-चूल परिवर्तन के ध्येय से की जाती थीं, लेकिन विगत कुछ वर्षों में आम जनजीवन में व्यवसायीकरण ने जो कदम रखा है तो मानो परिदृश्य पूरी तरह ही बदलता ही चला जा रहा है। आज समाज मानो एक कृत्रिम प्लेटफार्म बनकर रह गया है। प्रिंट मीडिया ने अपना स्वरूप बदला है और वह एक समाजसेवी की भूमिका निभाने को तत्पर नजर आ रहा है (गत दिवस पंद्रह जून, 2023 को परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का अमर उजाला की पहल पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रोत्साहित कराने का कार्यक्रम इसी श्रेणी में रखा जा सकता है।)। सच्चाई यह है कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से समाजसेवा हो ही नहीं सकती। अलबत्ता समाज में भ्रम अवश्य उत्पन्न हो सकता है और हो भी रहा है। पाठक भाइयो! तीन स्थितियां जान लीजिये कि - नकारात्मकता को उभारकर सकारात्मकता की उम्मीद नहीं की जा सकती। - संकीर्ण सोच के साथ व्यापक दायरा नहीं बनाया जा सकता! और -विरोधाभासी चीजों को कभी भी साथ नहीं लाया जा सकता। इस जैसे प्रयासों का नतीजा अंततः हानिकर ही होगा। कुछ स्थितियों मे...
जीवन में परस्पर संबंधों के पोषण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है अंतर्संबंध। एक प्रयास और जनता के जागरूकता मिशन को समझने का संवाद। जब किसी जागरूकता मिशन के लिए प्रयास किए जाते हैं, तो जनता के साथ संवाद बहुत महत्वपूर्ण है। यह प्रक्रिया जनता को मिशन के उद्देश्यों और उसकी महत्ता से जोड़ने का काम करती है। इसके लिए प्रयास और जनता के बीच स्वस्थ बातचीत की आवश्यकता होती है, ताकि संदेश सही तरीके से पहुंच सके।