सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

स्मृति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शहीद की स्मृति में

1857 की क्रांति के अमर सेनानी तथा किला परीक्षितगढ़ के अंतिम राजा राव कदम सिंह की स्मृति में क्रांतितीर्थ समिति के बैनर के तत्वावधान में आज एक कार्यक्रम राव कदम सिंह के पैतृक गांव पूठी निकट किला परीक्षितगढ़ मेरठ में प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राव कदम सिंह के वंशज श्री सुभाष सिंह ने की तथा संचालन श्री विनोद त्यागी किया, कार्यक्रम के संयोजक मनोज नागर व मनोज रावल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रोहताश पहलवान (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) रहे। इस अवसर पर समिति के संयोजक अश्विनी त्यागी जी ने अपने उद्बबोधन में कहा कि भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से 10 मई 1857 से लेकर 15 अगस्त सन् 1947 तक के क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में उनके पैतृक गांव में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश हुआ है, उसी के निमित्त आज राव कदम सिंह की स्मृति में गांव पूठी में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। शहीदों के गांव की मिट्टी एक कलश में एकत्रित कर दिल्ली माननीय प्रधानमंत्री जी को सौंपी जायेगी तथा दिल्ली में एक भव्य स्मारक बनाया जायेगा। दूसरी ओर शहीदों के गांव में भी उनक...

पिता