आप स्कूल में हों या कॉलेज में अथवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की प्रक्रिया में, पढ़ाई से नहीं बच सकते। वर्तमान में पुस्तकों के साथ की गई मेहनत आपके भविष्य को मनचाहा आकार दे सकती है, लेकिन, दिक्कत यह है कि अध्ययन में मन नहीं लगता। ऐसे में आपको इसकी वजह तलाशनी चाहिए। खुद से पूछना चाहिए कि आपके अध्ययन का उद्देश्य क्या है? दरअसल पढ़ना एक कला है, जिससे आपका समग्र विकास होता है और व्यवस्थित तरीके से की गई पढ़ाई आपके लिए कॅरिअर के तमाम अवसरों का सृजन करती है। लेकिन, समस्या उत्पन्न होती है कि पढ़ने का सही तरीका मालूम न होने के कारण। एक प्रयोग करके देखें कि जब भी आप किसी पुस्तक को पढ़ें, तो उसे पूरी मानसिक ऊर्जा और फोकस के साथ पढ़ें। अगर आप बगैर किसी योजना के पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप निश्चित ही थक जाएंगे। आप यदि एकाग्रचित्त होकर पढ़ रहे हैं, उसमें अगर आनंद आ रहा है, तो आप ना तो कभी बोर होंगे और ना ही वह पढ़ाई व्यर्थ जाएगी। पुस्तकों का सम्मान करें और जब भी उन्हें उठाएं पूरी एकाग्रता से उन्हें आत्मसात करने की कोशिश करें। कोशिश करें कि आपके पास तरह-तरह के विषयों की पुस्तकें हों। इसका लाभ यह...
जीवन में परस्पर संबंधों के पोषण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है अंतर्संबंध। एक प्रयास और जनता के जागरूकता मिशन को समझने का संवाद। जब किसी जागरूकता मिशन के लिए प्रयास किए जाते हैं, तो जनता के साथ संवाद बहुत महत्वपूर्ण है। यह प्रक्रिया जनता को मिशन के उद्देश्यों और उसकी महत्ता से जोड़ने का काम करती है। इसके लिए प्रयास और जनता के बीच स्वस्थ बातचीत की आवश्यकता होती है, ताकि संदेश सही तरीके से पहुंच सके।