दुनिया का सबसे मुश्किल काम है अपने काम से काम रखना।
ऐसा इसलिए है क्योंकि आज लोगों की प्रवृत्ति ऐसी हो गई है कि वे अपने से ज्यादा दूसरों पर ध्यान देते हैं। आज लोग सिर्फ ऐसे ही सोचते हैं कि वो ऐसा कर रहा है, उसको ऐसा करना चाहिए। वो ऐसा करेगा तो ऐसा होगा। ऐसे दुनिया भर की तमाम बातें हैं जो वो दूसरों के लिए सोचते हैं। अपनी चिंता करने के बजाए दूसरों की चिंता करते हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो सिर्फ अपने काम से काम अर्थात् मतलब रखे। आज लोग इतने आक्रामक हो गए हैं या इतने शिक्षित हो गए हैं कि वो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी तलाशने की कोशिश करते हैं। जैसे किसी को कुछ काम में फायदा होता है तो हम दु:खी होने लगते हैं और किसी को कुछ नुकसान हो जाता है तो हम खुश हो जाते हैं। कोई अपने काम से काम नहीं रखता। हमेशा दूसरों के घरों में झांकते रहते हैं।
अपने मन को साधना
अपने मन को साधना या अपने को नियंत्रित करना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है, क्योंकि मन बेकाबू होता है। मन हमेशा भटकाता रहता है। वह स्थिर नहीं रहता। यदि एक बार आप मन को काबू करना सीख गए तो फिर आप दुनिया का हर सुख पा सकते हैं। परमात्मा को पा सकते हैं, लेकिन मन को काबू करना इतना आसान नहीं है। ये मन ही तो है जो आपको इधर उधर भटकाता रहता है। अगर एक बार आप इस पर लगाम लगा लेते हैं तो आप हमेशा सुखी जीवन जियेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें