सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निपुण मेला (भरथला एवं बनेठा में) आयोजित हुआ

भूमिका

प्रखर राजस्थान अभियान 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक राज्य में चला, जिसमें बच्चों में पढ़ने व लिखने की मूलभूत संक्रियाओं को विकसित करने तथा अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप लाने के लिए प्रदेश के समस्त विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों में पठन कौशल की प्रवाहशीलता एवं समझ विकसित करने के लिए 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रखर राजस्थान अभियान आयोजित किया गया। यहां पर इसी अभियान के अंतर्गत संपन्न एक आयोजन का विवरण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम विवरण (भरथला)

शिक्षा विभाग, राजस्थान के नवाचारी कार्यक्रम 'प्रखर राजस्थान' के समापन दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में 'निपुण मेला' आयोजित किया गया। निपुण मेला प्रभारी गणेश नारायण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीईईओ भरथला के अधीनस्थ विद्यालयों के कक्षा 1 से 3 तक के सभी बालक बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएमसी में विधायक प्रतिनिधि नंद सिंह राजावत ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के दीप को प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

प्रधानाचार्य का संबोधन

इस दौरान प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने बालकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि 

"निपुण मेले में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों को आधारभूत संख्या ज्ञान और साक्षरता की दक्षता आवश्यक है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निपुण भारत अभियान एवं निपुण मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें विद्यार्थियों का खेल-खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण से मानसिक, सृजनात्मक, शारीरिक और भावनात्मक विकास होता है।" 

गतिविधि

इस दौरान प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने इन्हीं थीम को ध्यान में रखते हुए अधीनस्थ विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों के द्वारा स्टॉल पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण विषय के टी एल एम एवं मॉडल का प्रदर्शन किया। निपुण मेला प्रभारी गणेश नारायण मीणा द्वारा निपुण कैलेंडर की उपयोगिता विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को कुर्सी दौड़, लटकन जलेबी, तीन टांग दौड़, चित्रकला, सुलेख एवं रोल प्ले की गतिविधियां भी आयोजित करवाई गईं। सभी विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों को पानी की बोतल, टिफिन सेट आदि का वितरण भी किया गया। बालकों ने  हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन विषय को लेकर चार्ट व मॉडल निर्माण कर प्रदर्शनी लगाई। खेलकूद, चित्रकला, सुंदर लेख, विचित्र वेशभूषा, कहानी एवं कविता पाठ के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये। 

प्रतिभागी

कार्यक्रम में प्रहलाद मीणा एसएमसी (अध्यक्ष, भरथला), सीता साहू (प्रधानाचार्य, रामनगर), हेमलता विजयवर्गीय (प्रधानाध्यापक, जीवली) सहित प्रभारी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

चित्रों के झरोखे में (भरथला)
























सूचना स्रोत

प्रधानाचार्य गिरिराज गुर्जर

निपुण मेला (बनेठा)
FLN आधारित निपुण मेले का हुआ आयोजन
बनेठा पंचायत क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनेठा में निपुण मेले का आयोजन किया गया।
राज्य सरकार द्वारा कक्षा 1-5 तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) हेत विभिन्न तरह की गतिविधियां; जैसे शारीरिक विकास हेतु फन एवं गेम्स, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता विकास हेतु कहानी, कविता निर्माण, सृजनशीलता हेतु मिट्टी, कागज के खिलौनों की स्टाॅल, बच्चों द्वारा तैयार सामान से सजाई गई। सात विद्यालयों के बच्चों ने मेले में भाषा, गणित, खेल संबधी गतिविधियों में शामिल होकर मजेदार तरीके से खेल खेल में आनंददायी शिक्षण प्राप्त की।
विद्यालय के शिक्षक श्री हंसराज हंस का मानना है कि 

"निपुण मेला राज्य सरकार की बेहतरीन पहल है। इसमें बच्चे खेल खेल में आनंददायी शिक्षण प्राप्त करते है।"

प्रतिभागी
इस अवसर पर राजेश कुमार शर्मा, रामावतार माली, हेमचंद जैन, हेमराज चौपदार, हंसराज हंस, आशीष कुमार धाबाई, अनिल मिश्रा व शाला के प्रधानाचार्य लादुलाल बैरवा उपस्थित थे।

चित्रों के झरोखे में (बनेठा)












सूचना स्रोत


हंसराज हंस

प्रस्तुति










टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...