मेरा नाम अहमद राजा अंसारी है और मैं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आलोद में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हूं। मैं इस स्कूल में पिछले नौ साल से अपनी सेवाएं दे रहा हूं।
हमारे विद्यालय की छात्रा निधि जैन ने 600 में से 598 अंक लाकर यह जो कीर्तिमान स्थापित किया है, इसमें सभी अध्यापकों की भूमिका है। निधि जैन के कक्षा अध्यापक श्री दीपक शर्मा, जो अपने आप को एक मार्गदर्शक और शिक्षक के रूप में मानते हैं, छात्रों को उनके सीखने की यात्रा की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वह छात्रों की स्वाभाविक जिज्ञासाओं को शांत करते हैं। श्री दीपक शर्मा छात्रों के लिए एक आदर्श हैं और यह सूचना प्रौद्योगिकी में भी महारत रखते हैं और शिक्षण में नवाचार करते रहते हैं। हमारे विद्यालय में इससे पहले भी दसवीं और आठवीं में जिले में बालिकाएं प्रथम आई हैं।
हमारे विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के राम सिंह मीणा, विज्ञान की संघमित्रा, गणित की निकहत जहां, हिंदी के ओमप्रकाश जैन, संस्कृत की कर्मा मीणा और उर्दू का मैं स्वयं हूं। सभी की लगन और मेहनत से यह परिणाम अच्छा रहा जो हमें सुख की अनुभूति कराता है।
हमारा विद्यालय 2022 में माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमांकित हुआ। यह पहला बैच है बारहवीं का, जिसमें अल्फिया बानो ने 93.20% अंक प्राप्त किये।
हमने सत्र के आरंभ से ही कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं मिशन 100 पर कार्य करना आरंभ कर दिया।
हमारे विद्यालय में प्रोजेक्ट एवं ऑनलाइन के माध्यम से भी शिक्षण कार्य करवाया जाता है।
कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं और कक्षा 8 बोर्ड की सभी कक्षाओं में समय-समय पर मूल्यांकन किया जाता है, ताकि छात्रों की रुचि और उनके स्तर को जांचा जा सके। यह मूल्यांकन मौखिक रूप से भी एवं लिखित रूप से भी किया जाता है।
मुझे और हमारे स्टाफ को निधि को लेकर पूर्ण विश्वास था। सबसे पहले परीक्षा परिणाम निधि जैन का ही मैंने देखा और और उसी समय मैं और अन्य साथी बधाई देने छात्रा के घर चले गए।
हमारे विद्यालय की एक और छात्रा है जिसने राजस्थान में दसवां स्थान प्राप्त किया है सानिया बानो जिसने 98.17% अंक प्राप्त किए हैं।
हां विद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ पुनः माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए प्रयास करेंगे।
यदि निधि जैन जैसी छात्रा जो राज्य की 2024 की टॉपर हमारे विद्यालय में शिक्षण कार्य करवाएं भविष्य में निसंदेही हमारा विद्यालय एक नए आयाम को छू सकेगा।


शानदार उपलब्धि के लिए निधी जैन व समस्त स्टाफ साथियों को बहुत बहुत बधाई हो।
जवाब देंहटाएं