सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रगति को लेकर प्रधानाचार्य जी का स्वकथन

मेरा नाम अहमद राजा अंसारी है और मैं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आलोद में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हूं। मैं इस स्कूल में पिछले नौ साल से अपनी सेवाएं दे रहा हूं।

हमारे विद्यालय की छात्रा निधि जैन ने 600 में से 598 अंक लाकर यह जो कीर्तिमान स्थापित किया है, इसमें सभी अध्यापकों की भूमिका है। निधि जैन के कक्षा अध्यापक श्री दीपक शर्मा, जो अपने आप को एक मार्गदर्शक और शिक्षक के रूप में मानते हैं, छात्रों को उनके सीखने की यात्रा की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वह छात्रों की स्वाभाविक जिज्ञासाओं को शांत करते हैं। श्री दीपक शर्मा छात्रों के लिए एक आदर्श हैं और यह सूचना प्रौद्योगिकी में भी महारत रखते हैं और शिक्षण में नवाचार करते रहते हैं। हमारे विद्यालय में इससे पहले भी दसवीं और आठवीं में जिले में बालिकाएं प्रथम आई हैं। 

हमारे विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के राम सिंह मीणा, विज्ञान की संघमित्रा, गणित की निकहत जहां, हिंदी के ओमप्रकाश जैन, संस्कृत की कर्मा मीणा और उर्दू का मैं स्वयं हूं। सभी की लगन और मेहनत से यह परिणाम अच्छा रहा जो हमें सुख की अनुभूति कराता है। 

हमारा विद्यालय 2022 में माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमांकित हुआ। यह पहला बैच है बारहवीं का, जिसमें अल्फिया बानो ने 93.20% अंक प्राप्त किये।

हमने सत्र के आरंभ से ही  कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं मिशन 100 पर कार्य करना आरंभ कर दिया। 

हमारे विद्यालय में प्रोजेक्ट एवं ऑनलाइन के माध्यम  से भी शिक्षण कार्य करवाया जाता है।

कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं और कक्षा 8 बोर्ड की सभी कक्षाओं में समय-समय पर मूल्यांकन किया जाता है, ताकि छात्रों की रुचि और उनके स्तर को जांचा जा सके। यह मूल्यांकन मौखिक रूप से भी एवं लिखित रूप से भी किया जाता है।

मुझे और हमारे स्टाफ को निधि को लेकर पूर्ण विश्वास था। सबसे पहले परीक्षा परिणाम निधि जैन का ही मैंने देखा और और उसी समय मैं और अन्य साथी बधाई देने छात्रा के घर चले गए।

हमारे विद्यालय की एक और छात्रा है जिसने राजस्थान में दसवां स्थान प्राप्त किया है सानिया बानो जिसने 98.17%  अंक प्राप्त किए हैं।

हां विद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ पुनः माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए प्रयास करेंगे।

यदि निधि जैन जैसी छात्रा जो राज्य की 2024 की टॉपर हमारे विद्यालय में शिक्षण कार्य करवाएं भविष्य में निसंदेही हमारा विद्यालय एक नए आयाम को छू सकेगा।

टिप्पणियाँ

  1. शानदार उपलब्धि के लिए निधी जैन व समस्त स्टाफ साथियों को बहुत बहुत बधाई हो।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...