सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान के बीकानेर निदेशालय द्वारा बेस्ट प्रेक्टिस टीचर के रूप में चयनित हंसराज जी (अपडेटेड)

चयन के शासकीय प्रयास

राजस्थान शासन का भरसक प्रयास है कि शिक्षा में गुणवत्ता बढ़े। सभी बच्चों का सीखने का ग्राह्य स्तर समान हो। विगत वर्षों में कोराना की वजह से बढ़ा लर्निंग लॉस कम हो और इसके लिए अधिकाधिक प्रयास हर स्तर से हों। इसके लिए राजस्थान सरकार के तत्वावधान में जिलावार शिक्षकों को तथा शैक्षणिक उन्नयन को लेकर जिलावार एक योजना बनाई गई है। इस ही क्रम में बीकानेर निदेशालय द्वारा साप्ताहिक रूप से RKSMBK एप के माध्यम से बेहतरीन तरीके से गतिविधियों के साथ अध्ययन करवाने वाले शिक्षकों का राज्य स्तर पर चयन किया जाता है।

समग्र विवरण डाटा के आलोक में

चयनित शिक्षक
इस सप्ताह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बनेठा के अध्यापक हंसराज हंस जी को बेस्ट प्रेक्टिस टीचर  चुना गया। 

उनकी इस सफलता पर और चयनित किए जाने पर विद्यालय व ब्लॉक के कई शिक्षकों ने उनको बधाई दी है जिनमें प्रमुख हैं -

आई एफ आई सी प्रभागाध्यक्ष श्री रवि कुमार विजयवर्गीय डाइट टॉक, श्री हरिराम मीणा ब्लॉक प्रारा. शिक्षा अधिकारी उनियारा, प्रधानाचार्य श्री मधुसूदन नारनौलिया टोंक, आरकेएसएमबीके टीम प्रभारी श्री हेमन्त कुमार शर्मा, राजेश शर्मा प्रधानाध्यापक, स्टेट एवार्डी शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय आदि।

एक अन्य सराहनीय प्रयास

छात्रों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

भास्कर न्यूज  

बनेठा। शिवराजपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरदारपुरा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा आम चुनाव में मतदान को बढ़ावा देने के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई।

प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी सोयल ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के अंतर्गत टोंक जिले में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने सहित जनता को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरदारपुरा में शनिवार को जन-जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर उद्घोष करते हुए मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में अध्यापक संदीप कुमार जैन, स्वयंसेवी मुकेश कुमार, ग्रामीण सुखपाल सिंह, राजाराम, दामोदर, कन्हैया लाल, आत्माराम, विकास और घीसी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

अनुकरणीय प्रयास निराश्रितों के लिए

परिंडा लगाओ अभियान के तहत 11 परिंडे बांधे

भास्कर न्यूज | टोडारायसिंह

दैनिक भास्कर की प्रेरणा से दादू पर्यावरण संस्थान रानीपुरा टोंक एवं साहित्य मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में 'पक्षी बचाओ-परिंडा लगाओ' अभियान के तहत शुक्रवार को बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए टोडारायसिंह के बीसलपुर रोड पर स्थित लाडपुरा बालाजी मंदिर परिसर पर संत मुनेश्वर दास जी महाराज के सान्निध्य में 11 परिंडे बांधे गए। मंदिर के सदस्यों को परिंडों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी प्रदान की गई ओर चुग्गा डालने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर साहित्य मंच टोडारायसिंह के राजेन्द्र प्रसाद विजयवर्गीय, शिवराज कुर्मी, दिनेश जैन, आशीष विजयवर्गीय, कमल अग्रवाल बरवास, विनोद अग्रवाल ढाबा वाले आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

  1. श्रेष्ठ काज में शामिल सभी भद्रजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...