चयन के शासकीय प्रयास
राजस्थान शासन का भरसक प्रयास है कि शिक्षा में गुणवत्ता बढ़े। सभी बच्चों का सीखने का ग्राह्य स्तर समान हो। विगत वर्षों में कोराना की वजह से बढ़ा लर्निंग लॉस कम हो और इसके लिए अधिकाधिक प्रयास हर स्तर से हों। इसके लिए राजस्थान सरकार के तत्वावधान में जिलावार शिक्षकों को तथा शैक्षणिक उन्नयन को लेकर जिलावार एक योजना बनाई गई है। इस ही क्रम में बीकानेर निदेशालय द्वारा साप्ताहिक रूप से RKSMBK एप के माध्यम से बेहतरीन तरीके से गतिविधियों के साथ अध्ययन करवाने वाले शिक्षकों का राज्य स्तर पर चयन किया जाता है।
समग्र विवरण डाटा के आलोक में
उनकी इस सफलता पर और चयनित किए जाने पर विद्यालय व ब्लॉक के कई शिक्षकों ने उनको बधाई दी है जिनमें प्रमुख हैं -
आई एफ आई सी प्रभागाध्यक्ष श्री रवि कुमार विजयवर्गीय डाइट टॉक, श्री हरिराम मीणा ब्लॉक प्रारा. शिक्षा अधिकारी उनियारा, प्रधानाचार्य श्री मधुसूदन नारनौलिया टोंक, आरकेएसएमबीके टीम प्रभारी श्री हेमन्त कुमार शर्मा, राजेश शर्मा प्रधानाध्यापक, स्टेट एवार्डी शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय आदि।
एक अन्य सराहनीय प्रयास
छात्रों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली
भास्कर न्यूज
बनेठा। शिवराजपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरदारपुरा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा आम चुनाव में मतदान को बढ़ावा देने के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई।
प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी सोयल ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के अंतर्गत टोंक जिले में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने सहित जनता को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरदारपुरा में शनिवार को जन-जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर उद्घोष करते हुए मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में अध्यापक संदीप कुमार जैन, स्वयंसेवी मुकेश कुमार, ग्रामीण सुखपाल सिंह, राजाराम, दामोदर, कन्हैया लाल, आत्माराम, विकास और घीसी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
अनुकरणीय प्रयास निराश्रितों के लिए
परिंडा लगाओ अभियान के तहत 11 परिंडे बांधे
भास्कर न्यूज | टोडारायसिंह
दैनिक भास्कर की प्रेरणा से दादू पर्यावरण संस्थान रानीपुरा टोंक एवं साहित्य मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में 'पक्षी बचाओ-परिंडा लगाओ' अभियान के तहत शुक्रवार को बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए टोडारायसिंह के बीसलपुर रोड पर स्थित लाडपुरा बालाजी मंदिर परिसर पर संत मुनेश्वर दास जी महाराज के सान्निध्य में 11 परिंडे बांधे गए। मंदिर के सदस्यों को परिंडों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी प्रदान की गई ओर चुग्गा डालने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर साहित्य मंच टोडारायसिंह के राजेन्द्र प्रसाद विजयवर्गीय, शिवराज कुर्मी, दिनेश जैन, आशीष विजयवर्गीय, कमल अग्रवाल बरवास, विनोद अग्रवाल ढाबा वाले आदि मौजूद रहे।





श्रेष्ठ काज में शामिल सभी भद्रजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
जवाब देंहटाएं