नागपुर में ‘होप फॉर होपलेस कैंप’ आयोजन
परम पूज्य गुरुजन डॉ. प्रफुल्ल विजयकर सर एवं डॉ. सैमुअल हैनिमैन सर के दिव्य आशीर्वाद से तथा डॉ. अम्बरीश विजयकर सर के सहयोगात्मक मार्गदर्शन में एचआरडीएफ (HRDF) के बैनर तले नागपुर में “होप फॉर होपलेस कैंप” का सफल आयोजन किया गया।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य निराश एवं जटिल परिस्थितियों से जूझ रहे रोगियों और उनके परिवारों के जीवन में आशा एवं मुस्कान लाना रहा। कार्यक्रम के दौरान होम्योपैथी की वास्तविक शिक्षाओं एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया गया।
शिविर में अनेक अनुभवी चिकित्सकों एवं होम्योपैथी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए इस मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामूहिक प्रयास एवं टीम भावना के माध्यम से कठिन कार्यों को सरल बनाते हुए मानव सेवा के संकल्प को साकार किया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख भावना रही कि “परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाना हमारा उद्देश्य है तथा होम्योपैथी की सच्ची शिक्षाओं का प्रसार हमारा लक्ष्य है।”
इस अवसर पर डॉ. रुचि एवं डॉ. मधु अग्रवाल सहित अनेक चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और सेवा, समर्पण तथा चिकित्सा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
झलकियाँ
जारीकर्ता
डॉ. रुचि
डॉ. मधु अग्रवाल
सूचना स्रोत












टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें