सुनिता मीणा को स्वर्णिम साहित्य रत्न सम्मान
सवाई माधोपुर । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर में कार्यरत उपप्राचार्य सुनिता मीणा निवासी शेरपुर खिलचीपुर को अपने उत्कृष्ट लेखन कार्य हेतु आर्या पब्लिकेशन द्वारा स्वर्णिम साहित्य रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। साथ ही फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन द्वारा उन्हें महिला दिवस पर इंस्पायरिंग अवार्ड 2026 से भी नवाजा गया। लेखन के क्षेत्र में सुनिता मीणा की अब तक लगभग चालीस काव्य रचनाओं का प्रकाशन राष्ट्रीय स्तर के कई पत्र पत्रिकाओं में हो चुका है। इनकी प्रमुख रचनाओं में पेड़ बचाओ, दोस्ती, गुरु न होते तो, मुस्कुराते चेहरे, बेटियाँ, अलबेली संध्या, यादें, मेरी माँ, हरित हत्याकांड, शहर एक अजगर, संवेदनहीनता, जो मर मिटे, भ्रष्टाचार, बचपन, नारी तुम हो, दलित, किसान, ठेलेवाला आदि हैं।
इन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, नारी की स्वतंत्रता, किसान तथा समाज के निम्न वर्ग की दयनीय स्थिति आदि का बखूबी चित्रण किया है। साथ ही इनकी रचनाएं सामाजिक जागरूकता, सामाजिक सुधार तथा क्रान्ति का भाव भी पाठकों के मन में जाग्रत करती हैं।
सूचना स्रोत
पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें