सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'मैं क्यों लिखती हूँ?'

 भूमिका

लेखन केवल शब्दों का संयोजन नहीं होता, वह मन, समाज और संवेदना के बीच का जीवंत अंतर्संबंध होता है। प्रस्तुत रचना ‘मैं क्यों लिखती हूं’ इसी अंतर्संबंध की गहरी अभिव्यक्ति है, जहाँ लेखिका का लेखन व्यक्तिगत संतोष से आगे बढ़कर सामाजिक चेतना, आत्ममंथन और मानवीय करुणा का माध्यम बन जाता है। यह कविता उस आंतरिक द्वंद्व, वेदना, आक्रोश और जिम्मेदारी का दस्तावेज है, जो संवेदनशील मन को अन्याय, भेदभाव और पीड़ा के दृश्य देखकर भीतर तक झकझोर देता है।

इस रचना में लेखन को यश, पुरस्कार या प्रतिष्ठा का साधन नहीं, बल्कि आत्मा की पुकार, कर्तव्य की अनुभूति और समाज के प्रति उत्तरदायित्व के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यहाँ शब्द केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि दबे हुए स्वर, मौन चीखों और संवेदनाओं का विस्तार हैं, जो अंतर्मन से निकलकर पन्नों पर उतरते हैं और पाठक के मन में आत्मचिंतन की लहर जगाते हैं।

अंतर्संबंध ब्लॉग के संदर्भ में यह कविता व्यक्ति और समाज, संवेदना और विवेक, पीड़ा और परिवर्तन के बीच गहरे रिश्ते को उजागर करती है। यह बताती है कि सच्चा लेखन आत्मशुद्धि, सामाजिक जागरण और सकारात्मक परिवर्तन का सेतु बन सकता है। लेखिका का यह कथ्य हमें यह भी समझाता है कि जब भीतर की आवाज शब्दों का रूप लेती है, तब वह केवल निजी अनुभूति नहीं रहती, बल्कि सामूहिक चेतना को स्पंदित करने वाली प्रेरणा बन जाती है।

'मैं क्यों लिखती हूँ?'

मैं पुरस्कार के लिए नहीं लिखती

न यश की अभिलाषा में लिखती

मैं लिखती हूं अपने आक्रोश,

मैं लिखती हूं अपनी वेदना

मैं लिखती हूं अपने हृदय की तपन

जो परेशान करती है मुझे बार-बार

मैं लिखती हूं आंखों के समक्ष घटित अन्याय,

मैं लिखती हूं कमजोर के प्रति हुआ भेदभाव,

जो रुलाता रहता है मेरी आत्मा को

कई चीत्कार निकलती है अंदर से

मैं अपने आनंद के लिए नहीं लिखती,

न ही प्रतिष्ठा के लिए लिखती

मैं लिखती हूं उन मजबूरियों को

परेशानियों को, उन पीड़ाओं को

जो सत्ता, पद , दंभ के नीचे क्रंदन करती है,

मुझे कोई शौक नहीं है कई रातें जगकर कलम चलाने का

पर मजबूर हूं कि देखा हुआ अन्याय सहन नहीं होता

जलाती हूं स्वयं को पर पीड़ा में

लिखती हूं उन निर्बलों के दुख में

पर आवाज अंदर ही दब के रह जाती है,

वही आवाज पन्नों पर उतरती है

मैं किसी को दिखाने के लिए नहीं लिखती,

नहीं अमरत्व की उम्मीद में लिखती

मैं लिखती हूं सिर्फ अपनों के लिए

जो मेरी रूह को झझकोर देते हैं,

अंतरात्मा में अंदर तक उतर जाते हैं,

संवेदना के पाट को तोड़ देते हैं,

मैं लिखती हूं संवेदनहीन में संवेदना जगाने के लिए

मैं लिखती हूं अपनी तड़प, संताप को कम करने के लिए,

मैं लिखती हूं अपने संतोष के लिए,

मैं लिखती हूं अपने जीवन की सार्थकता के लिए,

मैं लिखती हूं अपनी जिम्मेदारी के लिए,

मैं लिखती हूं अपने होने के लिए,

मैं लिखती हूं अपने वजूद के लिए,

मैं लिखती हूं स्वयं के जीवन के लिए,

क्योंकि मैं ना लिखूं तो दिमाग के हजार टुकडे हो जाएंगे

दिल कब का रो रो कर मर जाएगा,

मैं लिखती हूं आत्म चिंतन के लिए,

अपने विचारों को परिपक्वता देने के लिए,

जीवन को सफल बनाने के लिए,

किसी के काम आने योग्य बनने के लिए,

किसी का पथ प्रदर्शक बनने के लिए,

किसी की प्रेरणा बनने के लिए,

एक विचार को क्रांति और क्रांति को आंदोलन बनाने के लिए,

समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए,

अपना फर्ज अदा करने के लिए

मैं लिखती हूं।

रचनाकार

सुनिता मीणा 

उपप्राचार्य

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय 

मानटाउन, सवाई माधोपुर (राज.)

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...