पीएम श्री राज़कीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडा रायसिंह में, जल संरक्षण एवं बचाव के तरीके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता शिवराज कुर्मी, संयोजक साहित्य मंच -टोडारायसिंह ने जल का महत्व, उपयोगिता एवं बेकार जल का सदुपयोग पर बालिकाओं से वार्ता की गई। जल ही जीवन है। जल है तो कल है। दैनिक जीवन में जल की उपयोगिता, प्राचीन जल स्रोतों का संरक्षण, कल कारखानों में जल की आवश्यकता, जल से विद्युत उत्पादन, गन्दे पानी को साफ करने की विधियां बताई गईं।
आशीष विजयवर्गीय द्वारा फ़ार्म पौण्ड, प्राचीन जल स्रोत के बारे में जानकारी दी गई।
संगोष्ठी के अन्त में बालिकाओं को किसी भी जल स्रोत का चित्र तथा अपने रिश्तेदारों को जल का महत्व बताते हुए जल बचत के तरीके पर पत्र लिखकर लाने को कहा गया।
कार्यक्रम में संस्था प्रधान रामसहाय सैनी, प्रभारी शिक्षिका शीला बेनिवाल, भगवान सहाय मीणा आदि मौजूद रहे।
झलकियाँ







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें