गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में प्रतिभा सम्मान समारोह
दो सौ से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में रविवार को चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति की ओर से भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार भाटी जी (उत्तर प्रदेश) तथा प्रदेश से विधायक अतुल प्रधान शामिल हुए।
समारोह में करीब 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें कुश्ती और कबड्डी के खिलाड़ी, डॉक्टर, यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड में टॉपर विद्यार्थी प्रमुख रहे। प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि
"गुर्जर समाज में शिक्षा की अलख जग चुकी है और आज समाज का युवा हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है।"
कार्यक्रम के दौरान फरीदाबाद की उलझन सुलझन महिला विंग की स्थानीय संपादिका ज्योति भड़ाना की सुपुत्री मेधा भड़ाना, जो अरावली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 49 में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है, को भी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। मेधा को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और राज्य स्तरीय हैंडबॉल और बॉक्सिंग खिलाडी के रूप मे समाज मे दिए योगदान के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद मेधा ने कहा कि
"यह उपलब्धि उनके परिवार और समाज की प्रेरणा का परिणाम है और वह आगे भी शिक्षा ओर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगी।"
प्रतिभा सम्मान समारोह ने समाज में शिक्षा और खेल के महत्व को रेखांकित करते हुए यह संदेश दिया कि नवोदित प्रतिभाएं ही समाज के उज्जवल भविष्य की असली आधारशिला हैं।
चित्रदीर्घा





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें