परिचय
हर्षा कल्याणी शैलेन्द्र बंसोडे, कोपरगांव, महाराष्ट्र की एक प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मिस हेरिटेज इंटरनेशनल 2024 में उन्होंने तीस देशों के बीच द्वितीय रनर अप का स्थान हासिल किया। साथ ही 'सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा' और 'क्वीन ऑफ़ हार्ट्स' जैसे प्रतिष्ठित उपाधियाँ प्राप्त कीं। इसके अलावा, वे मिस हेरिटेज इंडिया का गौरव भी प्राप्त कर चुकी हैं। फैशन और मॉडलिंग जगत में भी उनकी विशेष पहचान है, वे NIFD ब्रांड की मॉडल हैं और मल्होत्रा फैशन शो तथा SSK के वार्डरोब फैशन शो के लिए रैंप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धियाँ न केवल उनके व्यक्तित्व की चमक को दर्शाती हैं, बल्कि आगामी पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
संक्षिप्त बातचीत
प्रश्न १. आप पहले कहाँ जॉब करती थीं और आपने यह क्षेत्र क्यों चुना?
उत्तर - "मैं आरम्भ से ही फ्रीलांस मॉडलिंग करती हूँ और मुझे अपना कल्चर ऑन हेरिटेज रिप्रेजेंट करना था तथा मैं कैमरे के सामने रहना पसंद करती हूं इसीलिए मैंने यह प्रोफेशन चुना।"
प्रश्न २. आपकी एजुकेशन कहाँ तक है?
उत्तर - "मैं 'मानव संसाधन' विषय में एमबीए हूँ।"
प्रश्न ३. आपका जीवन लक्ष्य क्या है?
उत्तर - "मुझे भविष्य में एक बड़ी मॉडल बनना है और छोटे शहर की लड़कियों को इस प्रोफेशन के लिए प्रेरित करना है।"
प्रश्न ४. क्या आपके परिवार ने आपका मनोबल बढ़ाया इस क्षेत्र में आने के लिए?
उत्तर - "येस, मेरे परिवार ने मेरा बहुत मनोबल बढ़ाया और मैं उम्मीद करती हूं कि हर लड़की को उसका परिवार ऐसे ही सपोर्ट करे।"
सूचना स्रोत
ज्योति भड़ाना (सम्पादिका)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें