भूमिका
"आइए, एक पुनीत कार्य में भागीदार बनें और महिलाओं के हाथों को काम दें।"
ऐसे भाव मन में लिए औसतन एक हजार महिलाओं को सुमंगलम गुलाल के निर्माण से लेकर विक्रय तक की तमाम प्रक्रियाओं से अवगत कराने की दिशा में कुछ पुण्यात्माओं का अद्वितीय प्रयास।
विवरण
सुमंगलम गुलाल एक ऐसा विशुद्ध जैविक एवं प्राकृतिक गुलाल है, जिसे जरूरतमंद, स्वाभिमानी और स्वावलंबी महिलाओं द्वारा फूलों, फलों एवं सब्जियों के माध्यम से पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है। यह न केवल एक उत्पाद है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त अभियान भी है।
यह विशेष प्रकल्प श्री जितेन्द्र महाजन, विधायक, रोहताश नगर की प्रेरणा और मार्गदर्शन में संचालित होता है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। इस पवित्र सामाजिक अभियान को सफल बनाने में श्री राजेश कुमार (मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर आर्टिस्ट), श्री पंकज शर्मा सहित समाज के अनेक सम्मानित नागरिकों का सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं द्वारा न केवल गुलाल, बल्कि दीपावली के अवसर पर दीपक एवं मोमबत्तियाँ, तथा रक्षाबंधन पर राखियाँ आदि भी तैयार करवाई जाती हैं। इन सभी उत्पादों के लिए स्थानीय बाजार में विक्रय की व्यवस्था की जाती है, ताकि महिलाएँ सीधे अपने उत्पाद बेचकर उचित लाभ कमा सकें। उनके परिश्रम और उत्पाद की गुणवत्ता के अनुसार जो भी लाभ अर्जित होता है, उसे पूरी ईमानदारी से उन्हीं महिलाओं के बीच वितरित किया जाता है।
इस पहल की सबसे विशेष बात यह है कि स्वयं विधायक श्री जितेन्द्र महाजन, श्री राजेश कुमार, श्री पंकज शर्मा, एवं अन्य समाजसेवी सड़कों और बाजारों में दुकान लगाकर इन महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की खुद बिक्री करते हैं, ताकि समाज के हर वर्ग तक इन महिलाओं का परिश्रम पहुँचे और उन्हें पूरा समर्थन व सम्मान मिले।
आज इस प्रकल्प से जुड़कर हजारों महिलाएँ अपने आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन यापन कर रही हैं। सुमंगलम गुलाल एवं अन्य उत्पाद न केवल रोजगार का साधन हैं, बल्कि नारी शक्ति के स्वाभिमान और सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन चुके हैं।









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें