उम्मीद संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत महिला जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
गुरुग्राम के नाथूपुर, डीएलएफ फेज-2 स्थित स्वामी दयानंद पब्लिक स्कूल में उम्मीद संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मीना चौहान (अध्यक्ष, गुरुग्राम इकाई) ने की। इस दौरान महिलाओं के योगदान को सराहते हुए श्रीमती लकी कुमारी, ज्योति जी और कंप्यूटर शिक्षिका सुषमा कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। साथ ही, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, एक नारी अनेक रूप, एवं महिलाओं को शिक्षित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
बच्चों का सम्मान एवं शिक्षा के प्रति प्रेरणा
इस अवसर पर श्रीमती मीना चौहान ने विद्यालय के बच्चों को किताबें और स्टेशनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाया।
उम्मीद संस्था का योगदान
उम्मीद संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था ने सभी से अपील की कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर बेटी को शिक्षित करने का संकल्प लें, ताकि समाज में समानता और विकास को बढ़ावा मिल सके।
चित्रदीर्घा





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें