भूमिका
'लिटिल चैंप्स टैलेंट शो' श्री प्रवेंद्र दहिया जी एक अद्भुत विचार रहा, जिसके माध्यम से इस मंच पर नन्हे मुन्ने कलाकार ना केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके बल्कि उनके अभिभावकों समेत उपस्थितजन भी इन बालकों की छिपी प्रतिभा से रूबरू हो सके। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित कर आत्मविश्वास विकसित करना था।
आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में, बच्चों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपनी क्षमताओं को निखारें और विभिन्न कलाओं में दक्षता प्राप्त करें और उनके परिजन भी बच्चों के कौशल से अवगत हों। ऐसे शो और प्रयास न केवल बालकों की प्रतिभा को उजागर करते हैं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव सदृश उनके इरादों को दृढ़ करते हैं। इस मंच के माध्यम से बच्चे नृत्य, संगीत, अभिनय, चित्रकला, कविता पाठ और अन्य कलात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाकर अपनी हिचक से बाहर आ सके।
हम आशा करते हैं कि स्कूली स्तर पर ऐसे आयोजन अन्य स्कूलों के द्वारा भी अपनाए जाएंगे और स्कूल प्रबंधन बच्चों को सीखने, आगे बढ़ने और अपनी अनोखी प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के अवसर देंगे। 'लिटिल चैंप्स टैलेंट शो' जैसे प्रयासों का हम प्रबल समर्थन करते हैं और बालकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
कार्यक्रम विवरण
मुजफ्फरनगर, 5 मार्च 2025 होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जडौदा में बुधवार को लिटिल चैम्प टैलेंट शो का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथियों में समाजसेविका ममता अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, सोनिका आर्य, रोहताश कली, रेणु चौधरी, रितु चौधरी, शालू जलोत्रा, सुनीता जलोत्रा, पुष्पा चौधरी, लाइफ कोच सोनिया लूथरा, संस्था की अध्यक्ष रीटा दहिया एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने भाग लिया।
प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन
कार्यक्रम में दो सौ साठ से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस, गायन, नृत्य, अभिनय एवं ड्रामा के माध्यम से अपनी कला को निखारा। मंच संचालन विद्यार्थी लक्की कुमार ने किया।
धवल, अंशु, मनीष, अतुल, यश, नैतिक, अर्शी, जीनत, अंश धीमान, नक्श, अंजुमन एवं रिहान ने ‘महाकुंभ थीम’ पर शानदार गायन एवं वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, अन्य बच्चों ने ‘सुदामा चरित्र-चित्रण’, ‘चंदा कब दूर गगन से’, ‘जय-जयकारा’, ‘झांसी की रानी’, ‘इत्ती सी हंसी’ जैसे प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
अतिथियों के प्रेरणादायक विचार
मुख्य अतिथि ममता अग्रवाल ने कहा,
"आजकल माता-पिता अपने बच्चों के दोस्त बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह न भूलें कि बच्चों को सही मार्गदर्शन देने के लिए माता-पिता की भूमिका निभाना भी जरूरी है। डॉक्टर या इंजीनियर बनाने से पहले, बच्चों में संस्कार, दया और परोपकार का गुण विकसित करें।"
सोनिका आर्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा,
"लिटिल चैम्प टैलेंट शो एक ऐसा मंच है, जहां बच्चे स्वयं तैयारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। हमें शिक्षा के साथ-साथ छिपी हुई कलाओं को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।"
लाइफ कोच सोनिया लूथरा ने कहा,
"बच्चों को अच्छे संस्कार देना हमारी जिम्मेदारी है, बाकी चीजें वे खुद सीख लेंगे। और सबसे जरूरी है कि वे हमेशा मुस्कुराते रहें, क्योंकि जब बच्चे हंसते हैं, तो घर में खुशियां बनी रहती हैं।"
पुष्पा चौधरी ने कहा,
"कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों और उनके माता-पिता को मेरी ओर से शुभकामनाएं। यह मंच बच्चों की प्रतिभा निखारने का बेहतरीन अवसर है।"
शालू जलोत्रा ने अभिभावकों से अनुरोध किया,
"अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें। उन्हें अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने दें। कई माता-पिता अत्यधिक दबाव डालते हैं, जिससे बच्चे तनाव में आ जाते हैं। बच्चों की प्रतिभा को समझें और उन्हें प्रोत्साहित करें।"
समापन और धन्यवाद ज्ञापन
प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए माता-पिता से अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जौली शर्मा, सुरेखा, शिखा चौधरी, प्रीतम मिश्रा, जितेंद्र कुमार, शुभम सुक्रालिया, इंदु सहरावत, रीना चौहान, अजीत सिंह, सतकुमार, सागर धीमान, दीपक योगी सहित अन्य शिक्षकों और स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
चित्रदीर्घा
सूचना स्रोत
श्री प्रवेंद्र दहिया
प्रस्तुति








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें