भूमिका
सृष्टि में कुछ पुण्यात्माएं लक्ष्यबद्ध होकर काम करती हैं और वो ऐसा बिना किसी लाभार्जन की अपेक्षा से करती हैं। ऐसी ही एक पुण्यात्मा प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया को 'मानवता रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया। यहां पर उस कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया जा रहा है।
विवरण
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं चेयरमैन तथा 'मेरा वजूद फाउंडेशन' के चेयरमैन श्री प्रवेन्द्र दहिया को ' ग्लोबल सोशल इंटरेस्ट लीग' एवं 'संस्था नेकी की राह' द्वारा गौरी गोपाल वृद्ध आश्रम, वृंदावन में 'मानवता रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें आध्यात्मिक वक्ता एवं मानवता के सेवाकारी आचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज, प्रसिद्ध भारतीय बॉक्सर 'विजेंद्र सिंह', 'डॉ. गौरव शर्मा' (अध्यक्ष, नेकी की राह), 'हर्षा रिचार्या' एवं 'स्वामी अभिरामाचार्य' के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस गरिमामय समारोह में श्री प्रवेन्द्र दहिया अपनी धर्मपत्नी 'श्रीमती रीटा दहिया' के साथ उपस्थित रहे।
समाज सेवा में अनुकरणीय योगदान
श्री प्रवेन्द्र दहिया को यह प्रतिष्ठित सम्मान 'ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा के प्रसार' के साथ-साथ 'पक्षियों एवं बेसहारा जीवों की सेवा और 'गरीब व असहाय वर्ग की सहायता' हेतु उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।पिछले 'तेरह वर्षों से प्रतिवर्ष 3500 किलोग्राम (35 क्विंटल) अनाज एवं पानी की व्यवस्था कर निरंतर पक्षियों की सेवा कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, वे स्ट्रीट डॉग्स (गलियों के कुत्तों), पक्षियों एवं कौओं को प्रतिदिन रोटियां व नमकीन दाल-सेव खिलाने का भी पुण्य कार्य कर रहे हैं।
समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग की शिक्षा के प्रति उनकी निःस्वार्थ भावना भी प्रेरणास्पद है। वे अनाथ एवं आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, समय-समय पर वे गरीबों और जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता प्रदान कर समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल कायम कर रहे हैं।
श्री प्रवेन्द्र दहिया का यह समर्पण एवं सेवा भावना उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनाती है। उनके इस योगदान को सम्मानित करना, न केवल उनकी निःस्वार्थ सेवा का सम्मान है, बल्कि यह समाज में मानवीय मूल्यों और करुणा को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें