भूमिका
होली पर्व की रंग और तरंगें जनमानस को इस कदर मदमस्त करती हैं कि सारा माहौल बदल उठता है। होली पर्व पर मिलन का कार्यक्रम पर्व से पूर्व भी और पर्व के पश्चात् भी आयोजित कर लिया जाता है। ऐसे ही एक कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-बीटा-2, ग्रेटर नोएडा की मार्केट में स्थित वरिष्ठ नागरिक समाज कार्यालय के प्रांगण में दिनांक 15.03.2025 को आयोजित किया गया जिसका विवरण यहां पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
विवरण
दिनांक 15.03.2025 को सैक्टर-बीटा-2, ग्रेटर नोएडा की मार्केट में स्थित वरिष्ठ नागरिक समाज कार्यालय के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक समाज के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
सभी ने मिलकर नृत्य और गीत-संगीत के माध्यम से कार्यक्रम का आनंद लिया। साथ ही हल्का जलपान कर सभी ने इस त्योहार को बड़े ही सादगी और खुशियों के साथ मनाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष श्री रमनपाल सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्वशी सिंह, महासचिव श्री गिरीश कुमार राघव, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंघल, सह-सचिव श्री महीपाल सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार सक्सेना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समाज के प्रमुख वरिष्ठ सदस्य श्री हुकुम सिंह, श्री एन. एस. भटनागर, श्री धर्मचंद, श्री हरिश्चंद्र, डॉ. राजेंद्र पुरवार, श्री हरीश चंद्र गुप्ता, श्री डी. के. सब्बरवाल, श्री ए. के. त्रिपाठी, श्री हरपाल सिंह चौहान, डॉ. डी. सी. तायल तथा 93 वर्षीय श्रीमती उर्मिला देवी, जो सबसे वयोवृद्ध सदस्य हैं, ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य सम्मानित सदस्यों ने भी इस आयोजन में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
समाज की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दी गईं।
सूचना स्रोत
श्री रमनपाल सिंह
चित्रदीर्घा






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें