भूमिका
घिटौरा ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक समागम और नेत्र विकार जांच शिविरों का नियमित रूप से आयोजन करने वाले देवेंद्र प्रमुख ने श्रीमद्भगवद् ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 27 फरवरी 2025 को पूरी तन्मयता से आयोजित किया गया जिसका विवरण निम्नवत है।
सूचना
खेकड़ा, बागपत। घिटौरा गांव में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे गांव में आध्यात्मिक उमंग और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
घिटौरा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन विगत 28 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस वर्ष कथा के प्रथम दिन कथा वाचक श्याम बिहारी महंत भागीरथ दास महाराज ने श्रद्धालुओं को राधा-कृष्ण के सुंदर एवं प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को सद्मार्ग पर चलने, बुरी आदतों से दूर रहने और जीवन में धर्म व सत्य के मार्ग को अपनाने का संदेश दिया।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक देवेंद्र प्रमुख, सतपाल भगत जी, संतराम, ताराचंद, रतन, प्रवीण, पवन, प्रमोद सहित अनेक भक्तों का विशेष योगदान रहा।
चित्रदीर्घा
चित्रदीर्घा











टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें