"शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है और ग्रामीण क्षेत्र में भी नहीं है प्रतिभाओं की कोई कमी" - रामसहाय वर्मा l
प्रधानाचार्य का परिचयात्मक संबोधन
सुप्रभात/नमस्कार!
आज हम सभी यहाँ विज्ञान प्रदर्शनी के आगाज के इस अद्भुत अवसर पर एकत्रित हुए हैं, जहाँ नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह प्रदर्शनी न केवल विज्ञान के चमत्कारों को उजागर करने का एक मंच है, बल्कि यह युवाओं की जिज्ञासा और शोधात्मक प्रवृत्ति को प्रेरित करने का भी एक शानदार अवसर है।
विज्ञान वह प्रकाश है जो अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर मानवता को विकास की ओर अग्रसर करता है। इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत विभिन्न मॉडलों, प्रयोगों और आविष्कारों के माध्यम से हमें विज्ञान की शक्ति और संभावनाओं का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
हम आशा करते हैं कि यह प्रदर्शनी सभी के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध होगी। आइए, हम इस उत्सव का आनंद लें और विज्ञान की इस यात्रा में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित हों!
धन्यवाद!
विज्ञान प्रदर्शनी एक अद्वितीय आयोजन
"विज्ञान प्रदर्शनी एक अद्वितीय आयोजन जिसे सभी विद्यालय करें ऐसे नवाचार ही सिखाते हैं"- वर्मा जी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में आज आयोजित हुए वार्षिक उत्सव प्रतिभा सम्मान पूर्व छात्र एवं भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि निवाई पीपलू के लोकप्रिय विधायक रामसहाय वर्मा, समाजसेवी प्रमिला खंडेलवाल, ग्राम पंचायत भरथला के प्रशासक पृथ्वीराज मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा, एस एच ओ माइक्रो फाउंडेशन के निर्देशक कमलेश गुर्जर, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट देव धाम जोधपुरिया के पूर्व महामंत्री रामकिशन बहादुरपूरा, झिलाय के पूर्व सरपंच छोटूलाल शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता महेश मिश्रा, हनुमान चौधरी, प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि नंदू सिंह राजावत एवं रूपेश यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का मुख्य द्वार पर स्काउट बैंड एवं कलर पार्टी द्वारा शानदार जानदार स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया और उसके बाद सभी मॉडल का अवलोकन कर नन्ही मुन्नी प्रतिभाओं की हौसला अफजाई की ।
मुख्य अतिथि विधायक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा को सबसे बड़ा धन बताते हुए सबसे अधिक शिक्षा पर खर्च करने हेतु आह्वान किया। शिक्षा के विकास के लिए कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है कमी है उनको तराशकर आगे बढ़ाने वालों की। विज्ञान प्रदर्शनी एक अद्भुत आयोजन है ऐसे नवाचार सभी विद्यालय करें। इसके लिए उन्होंने आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण और प्रार्थना हेतु टीन शेड निर्मित कराने की घोषणा की। विधायक महोदय ने विज्ञान प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए बालकों के कौशल एवं स्टाफ के टीमवर्क की सराहना की। निवाई स्काउट गाइड संघ की प्रधान समाजसेवी प्रमिला खंडेलवाल द्वारा विद्यालय विकास हेतु इक्कीस हजार रुपए का नकद सहयोग प्रदान कर बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रेरित किया। एस एच ओ माइक्रो फाउंडेशन के निदेशक कमलेश गुर्जर द्वारा दस अनाथ बालिकाओं को स्कूल बैग, ड्रेस, किताबों का सेट एवं विद्यालय विकास के लिए इक्यावन सौ की राशि भेंटकर सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाने का कार्य किया। वार्षिक उत्सव के मुख्य भामाशाह सीताराम मीणा वैज्ञानिक USA द्वारा 70 विद्यार्थियों को बैग और 200 विद्यार्थियों के लिए स्मृति चिन्ह के रूप में 31000 रुपए से अधिक राशि की सामग्री भेंट की।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र वर्तमान में व्याख्याता हंसराज गुर्जर, पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह भाटी, केदार चौधरी, दीपक विजय सहित सभी पूर्व छात्र परिषद की ओर से 8100 की नकद सहयोग प्रदान किया गया। स्काउट अध्यापक उमाशंकर गुर्जर द्वारा विद्यालय विकास के लिए 5100 की नकद राशि भेंट की गई। इस अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 200 बालकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए शील्ड एवं 70 बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भरथला के सभी विद्यालयों के संस्था प्रधान, एसएमसी के अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधिगण सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे। समारोह का शानदार संचालन गणेश नारायण मीणा अध्यापक द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसएमसी के अध्यक्ष कजोड़ शर्मा, एसडीएमसी के सचिव सीताराम मीणा, व्याख्याता दिनेश साहू, मुकेश चंद मीणा, चांदमल सेन, गिरिराज पारीक, बृजेंद्र सिंह, उमाशंकर गुर्जर, भूपेंद्र सिंह, रशिद खान, हरिशंकर शर्मा, शिवम वर्मा, राजेंद्र मीणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकंवर, रसाल चौधरी, प्रहलाद मीणा, बुद्धि प्रकाश शर्मा, हनुमान गुर्जर सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
सूचना स्रोत
प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद
प्रस्तुति
















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें