भूमिका
अध्ययन काल में अध्ययन को सुगम करने वाले उपागमों की तलाश विद्यार्थियों को सदैव ही रहती है। एक ऐसे ही उपयोगी डिवाइस का वितरण जब रूरल गर्ल्स कॉम्पिटिटिव डिग्री कॉलेज, सरधना रोड, दौराला में किया गया तो उसमें सम्मिलित होने वाले समस्त पक्ष उत्साहित हो उठे। जानिए उस अवसर के विषय में।
कार्यक्रम विवरण
आज दिनांक 15 फरवरी 2025 को रूरल गर्ल्स कॉम्पिटिटिव डिग्री कॉलेज, सरधना रोड, दौराला में महर्षि टंडन विश्वविद्यालय, प्रयागराज से संचालित डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर के परास्नातक छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त स्मार्ट टैबलेट का वितरण किया गया। यह वितरण ग्राम लोइया के प्रधान श्री आरिफ सैफ़ी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री विजेंद्र सिंह तोमर (पूर्व प्रधानाचार्य, सर श्रीराम इंटर कॉलेज, दौराला), डॉ. के.एस. किरण, प्रबंधक निखिल देव, असिस्टेंट प्रोफेसर राधा रानी, प्रियंका अहलावत एवं श्री सत्येंद्र सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबंधक श्री कपिल देव ने बुके भेंट कर किया।
टैबलेट प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें