सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भूमिका

पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। प्राकृतिक संसाधनों की बढ़ती खपत और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों को देखते हुए, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरवास (ब्लॉक टोडारायसिंह, जिला टोंक) में हरित विद्यालय अभियान के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, और सतत विकास के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने पर्यावरण सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए और विद्यार्थियों को इस दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

स्थान

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरवास, ब्लॉक टोडारायसिंह, जिला टोंक।

विद्यालय में हरित विद्यालय अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता विषय पर वार्ता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

मुख्य अतिथि - श्री रामजी लाल चौधरी (ए.डी.पी.सी, टोंक)  

विशिष्ट अतिथि - श्री शिवराज कुर्मी (संयोजक, साहित्य मंच- टोडारायसिंह)  

अध्यक्षता - श्री कालूराम वर्मा (कार्यवाहक प्रधानाचार्य)  

मुख्य अतिथि का उद्बोधन  

मुख्य अतिथि श्री रामजी लाल चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कम से कम पांच पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया।  





विशिष्ट अतिथि का संदेश

श्री शिवराज कुर्मी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 'सीड बॉल' (बीज गोले) बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वर्षा ऋतु में बंजर भूमि एवं चरागाह क्षेत्रों में सीड बॉल फेंकने की सलाह दी, जिससे वनस्पति को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।  

पर्यावरण संरक्षण पर संवाद

अंत में स्कूली विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।  

आभार व्यक्त

संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

साक्षात्कार

मुख्य अतिथि से


प्रधानाचार्य से


विद्यार्थियों से





सूचना स्रोत

शिवराज जी कुर्मी

प्रस्तुति



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...