भूमिका
राजस्थान के शिक्षक सितारों में शुमार केबीसी विजेता शोभा कंवर जी की गणना विशिष्ट शिक्षकों में कर उनका उपयोग शिक्षा विभाग शिक्षा के प्रसार में अक्सर करता है। एक ऐसे ही विशेष द्विदिवसीय कार्यक्रम का उन्हीं के दृष्टिकोण से विवरण प्रस्तुत है।
कार्यक्रम विवरण
राजस्थान राज्य के देवली के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सारदड़ा में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की गई। केबीसी विजेता शोभा कंवर ने बच्चों को पर्यावरण, सौर ऊर्जा, कचरा प्रबंधन, और प्लास्टिक मुक्त विद्यालय की अवधारणा पर जानकारी दी। नागरिक कौशल विकास के अंतर्गत ‘नॉलेज ऑफ इंडिया’ पर भी चर्चा हुई। स्पर्श कार्यक्रम के तहत सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पौधारोपण किया गया और संदेशपरक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
विद्यालय
सोहन जी के विद्यालय में अनुशासनप्रिय और जागरूक छात्र मिले, जो विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में नियमित रूप से सक्रिय भाग लेते हैं।
प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति
इस आयोजन में प्रधानाध्यापक मेहरुन्निसा मंसूरी, शिक्षकगण, ग्रामीण अध्यक्ष कजोड़मल, कश्मीर मीणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विशेषज्ञ संबोधन
केबीसी विजेता शोभा कंवर ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सौर ऊर्जा और कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
विषय की व्याख्या उदाहरण सहित
बच्चों को प्लास्टिक मुक्त विद्यालय की अवधारणा, स्वच्छता और सतत विकास के महत्व को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया गया।
बच्चों से संवाद
शोभा कंवर ने बच्चों से बातचीत की और उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
पोस्टर की सहायता से समझाने का प्रयास
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से संबंधित एक विस्तृत पोस्टर प्रदर्शित किया गया, जिससे विषय को और स्पष्ट किया गया।
स्मृति सहेजने को वृक्षारोपण
विद्यालय परिसर में एक पौधा लगाया गया, जो इस आयोजन की याद को चिरस्थायी बनाएगा।
लघु फिल्म 'संदेश' का प्रसारण
बच्चों को जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के महत्व को समझाने के लिए एक शिक्षाप्रद लघु फिल्म दिखाई गई।आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने शोभा कंवर व अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया।
सुर्खी
राजस्थान पत्रिका का समाचार साभार

















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें