साहित्य मंच के संयोजक श्री शिवराज जी कुर्मी द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2025 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टोडारायसिंह के स्कूल परिसर मेरठ (उत्तर प्रदेश) में उलझन सुलझन के तत्वावधान में एक प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
शीर्षस्थ प्रतिभागी
प्रथम स्थान
ज्योति सैनी (कक्षा 7)
द्वितीय स्थान
चंचल महावर (कक्षा 7)
तृतीय स्थान
कृष्णा भांड (कक्षा 6) एवं
कोमल सैनी (कक्षा 8)
प्रतियोगिता के विजेताओं को साहित्य मंच, टोडारायसिंह द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण अवतार गुप्ता (पशु चिकित्सा अधिकारी) एवं श्री शिवराज जी कुर्मी (संयोजक, साहित्य मंच टोडारायसिंह) ने अपने कर कमलों से छात्रों को प्रमाण पत्र एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण अवतार गुप्ता का दृष्टिकोण
डॉ. गुप्ता ने अपनी पढ़ाई में बच्चों को निर्देशित करते हुए जीवनयापन के लिए कठिन परिश्रम और पढ़ाई के प्रति समर्पित जीवनयापन की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि
"शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है, और हमें अपनी निष्ठा का पालन करते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए।"
प्रतिभागी
इस अवसर पर विद्यालय के प्रमुख शिक्षक श्री महेश चंद दाधीच, श्री किस्तूर चंद माली, श्रीमती किरण पाटीदार, श्रीमती ललिता खंडेलवाल, श्रीमती नीलू राजावत एवं श्रीमती प्रियंका गौतम उपस्थित रहे।
सम्मान का उल्लास
सम्मान पाकर बालकों में उत्साह और उल्लास की लहर दौड़ गई। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने शिक्षकों और शिक्षण संस्थान को समर्पित किया और आगे इसी तरह की मेहनत करने का संकल्प लिया।
चित्रदीर्घा











टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें