भूमिका
दो दिवसीय श्रीमद्भगवत गीता महापारायण व महायज्ञ के कार्यक्रम में आज दूसरे दिन की गतिविधियों का विवरण यहां प्रस्तुत किया जा रहा है।
द्वितीय दिवस
आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी शिव प्रेमानन्द जी महाराज ..
मेरठ, 16 फरवरी.
दो दिवसीय श्रीमद्भगवत गीता महापारायण व महायज्ञ का कार्यक्रम आज दूसरे दिन विधिविधान से सम्पन्न हो गया। विश्व गीता संस्थान के तत्वावधान में मेरठ शास्त्रीनगर के डी ब्लॉक स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कालेज में आज प्रातः हवन-पूजन के साथ इस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पुरोहित जी ने संस्थान के संस्थापक आचार्य श्रीराधाकृष्ण मनोडी, संस्थान के अध्यक्ष श्री नीलेश जी (माननीय न्यायमूर्ति सुप्रीम कोर्ट), महासचिव श्रीमती तुषा शर्मा, संरक्षक श्री विजय भोला. कार्याध्यक्ष डा. जितेंद्र त्यागी, विवेक कुमार, प्रणव - प्रकर्ष मनोडी द्वारा हवन-पूजन कराया। इसी के साथ दिल्ली स्थित वेद विद्यालय गुरुकुल से आये ब्रह्मचारी छात्रों ने आचार्य समीर जी के नेतृत्व में अट्ठारह अध्यायी गीता का सस्वर पाठ किया। गीता पाठ के बीच बीच में भजन गायन भी चलता रहा जिससे समूचा कार्यक्रम बहुत पावन तथा भक्ति भाव से सराबोर बना रहा। पारायण के पश्चात् अट्ठारह कुण्डीय महायज्ञ हुआ, जिसमें माननीय अरुण गोविल (माननीय सांसद मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र), डा. सोमेन्द्र तोमर (माननीय राज्यमन्त्री जी), माननीय पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, श्री अमित अग्रवाल (माननीय विधायक), डाक्टर संजय जैन आदि की सहभागिता रही ।
इस अवसर पर श्रीमद्भगवतगीता पर डाक्टर संजय जैन द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से गीता पारायण को आसान तरीके से समझाकर प्रस्तुत किया गया।
पावन समारोह को आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी शिव प्रेमानन्द जी महाराज ने सम्बोधित करते कहा कि श्रीमद्भगवत गीता में मानव जीवन व मानवता की सभी तरह की उलझनों का समाधान छिपा हुआ है, हमें नित्य रूप से इसका पाठ करना चाहिए। आचार्य श्रीराधाकृष्ण मनोडी ने श्रीमद्भगवत गीता समारोह में, इसके नियमित पारायण की आवश्यकता पर बल दिया ।
समारोह को अध्यक्ष श्री नीलेश जी, श्री अरुण गोविल जी, मेयर श्री हरिकान्त अहलुवालिया जी तथा श्री अमित अग्रवाल जी ने भी सम्बोधित किया। समारोह मे बारह विभूतियों को गीता गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का समापन श्रीमती तुषा शर्मा के द्वारा प्रस्तुत भजनों से हुआ सम्पूर्ण कार्यक्रम का सुन्दर संचालन महासचिव श्रीमती तुषा शर्मा जी ने ही किया ।
आचार्य श्री राधाकृष्ण मनोडी, माननीय न्यायमूर्ति श्री नीलेश जी, श्रीमती तुषा शर्मा, श्री विजय भोला, श्री अशोक बैरी, डाक्टर विनोद अग्रवाल, डॉक्टर सुधांशु अग्रवाल, आशु मित्तल, श्री कृष्ण कुमार शर्मा, डा० जितेंद्र त्यागी जी, श्रीमती वीणा वाधवा, कुसुमलता, श्रीमती मधु शर्मा के प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राकेश गुप्ता, पार्षद सुमित मिश्रा, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अभिषेक आत्रेय, प्रो० मनोज स्वामी, डा० सुरेन्द्र शर्मा, मुनीश कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, शबलू शर्मा उपस्थित हुए।
सूचना स्रोत
श्रीमती तुषा शर्मा (महासचिव) सुमनेश सुमन (मीडिया प्रभारी)
विश्व गीता संस्थान विश्व गीता संस्थान
7983996576 9997091719
प्रस्तुति



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें