सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगल कलश यात्रा सोल्लास सम्पन्न

भव्य आयोजन

दो दिवसीय श्रीमद्भगवद्गीता पारायण महायज्ञ का आगाज़ 

15  फरवरी, मेरठ। विश्व गीता संस्थान के दो दिवसीय श्रीमद्भगवत गीता पारायण  महायज्ञ के आयोजन का प्रथम दिवस मंगल कलश यात्रा के नाम रहा। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद, केन्द्रीय अधिकारी  तथा विश्व गीता संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य श्रीराधाकृष्ण मनोडी रहे।

ग्यारह वर्षों से निरन्तर यह कार्यक्रम जारी है, आज भी इस मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ शास्त्री नगर के नयी सड़क स्थित भोलेश्वर मन्दिर से हुआ।

अद्भुत नजारा था जब पीत वस्त्र धारण किए हुए एक सौ आठ महिलायें सर पर कलश धारण कर भजन कीर्तन करती हुईं चलीं। 











यात्रा से पूर्व श्री भोलेश्वर मन्दिर जी के पुरोहित द्वारा विधि विधान से आचार्यश्री तथा सभी महिलाओं का कलश पूजन कराया गया।

मंगल कलश यात्रा मे गत वर्षों की भांति श्री कृष्ण जी के बाल स्वरूप की मनमोहक मूर्ति स्थापित की गई थी। यात्रा पथ पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

दो दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य श्रीराधाकृष्ण मनोडी जहां इस समूचे अनुष्ठान को देख रहे तथा सभी आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं, वहीं  समूचे समारोह के संरक्षक श्री विजय भोला जी एवं कवयित्री तुषा शर्मा जी राष्ट्रीय महासचिव विश्व गीता संस्थान स्वयं सारे कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं।

मंगल कलश की इस मंगल यात्रा  में  महत्वपूर्ण सभी कार्य महिलाओं द्वारा स्वयं देख रही हैं।

संस्थान की महासचिव कवयित्री तुषा शर्मा कलश यात्रा में पूजन के पश्चात् सबसे आगे कलश धारण कर चलीं।

श्रीमती वीणा वाधवा व डाॅ. वर्षा त्यागी कलश यात्रा का  नेतृत्व कर रहीं थीं साथ थीं श्रीमती सुधा त्यागी।

यात्रा में  कार्याध्यक्ष डाॅ. जितेंद्र कुमार त्यागी,  श्री सुमित मिश्रा (पार्षद), डॉ आर के शर्मा, विवेक शर्मा, सुमनेश सुमन,  नरेंद्र राष्ट्रवादी, चन्द्रशेखर मयूर, मुकेश कुमार, महीपाल भडाना, प्रवीण गुप्ता, प्रणव मनोडी, प्रकर्ष मनोडी, कुसुमलता सिंह, अंजली चौधरी, श्रीमती मीनू चौधरी शामिल हुए।

कलश यात्रा पूरी होने पर 16  फरवरी के कार्यक्रम पर चर्चा हुई  तथा श्रीमती तुषा शर्मा व अन्य महिलाओं के भजन गायन के साथ ही कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

कार्यक्रम आयोजन की प्रेस वार्ता

विश्व गीता संस्थान

विश्व हिन्दू परिषद, संस्कृत विभाग का उपक्रम 

कार्यालय - संकट मोचन आश्रम, रामकृष्णापुरम, सेक्टर-6, नई दिल्ली 110022

पत्रांक : 54/2025 - दिनांक : 13/2/2025

पत्रकार वार्ता 

माननीय संपादक महोदय मेरठ (उत्तर प्रदेश)

विषय- श्रीमद्भगवद्गीता पारायण महायज्ञ प्रभाव महत्व, उद्देश्य तथा आयोजन की रूपरेखा ।

महोदय,

सादर निवेदन है कि विश्व गीता संस्थान के तत्वावधान में आगामी शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को दोपहर 12:00 पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। निम्नलिखित विवरण के अनुसार पत्रकार वार्ता में आप सादर आमंत्रित हैं।

संबोधन माननीय आचार्य राधाकृष्ण मनोड़ी संस्थापक एवं प्रवर्तन विश्व गीता संस्थान केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य विश्व हिंदू परिषद

दिनांक: 14/02/2025

समय : दोपहर 12:00 बजे

स्थान : आंगन रेस्टोरेंट अपोजिट होटल डिरोजी निकट सेंट मैरी स्कूल माल रोड मेरठ

कृपया आप स्वयं या अपने प्रतिनिधि या छायाकार को विमर्श एवं समाचार संकलन के लिया प्रेषित कर कृतार्थ करे

निवेदक

कवयित्री तुषा शर्मा 

(महासचिव, विश्व गीता संस्थान, मेरठ उत्तर प्रदेश)

तथा

सुमनेश सुमन 

(मीडिया प्रभारी, विश्व गीता संस्थान)

शुभकामनाएं

प्रेषक

सुमनेश सुमन (मीडिया प्रमुख, उत्तर प्रदेश)

प्रस्तुति



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...