भूमिका
आज के प्रतिस्पर्धी युग में सही कैरियर का चुनाव करना युवाओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है। शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटने के लिए कैरियर फेयर एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। यह न केवल विद्यार्थियों और नौकरी तलाशने वालों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करता है, बल्कि कंपनियों और संस्थानों को भी योग्य उम्मीदवारों तक पहुँचने का अवसर देता है।
कैरियर फेयर के माध्यम से छात्र विभिन्न क्षेत्रों की संभावनाओं को समझ सकते हैं, विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं और अपनी रुचि व क्षमताओं के अनुसार उपयुक्त करियर का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, यह आयोजन उद्योग और शिक्षा जगत के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच भी प्रदान करता है, जिससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होते हैं।
इसलिए, कैरियर फेयर का आयोजन समय की मांग है, जो युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य को संवारने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
कार्यक्रम विवरण
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोर भाटियान ब्लॉक टोडारायसिंह जिला टोंक में कैरियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक), विशिष्ट अतिथि शिवराज कुर्मी (संयोजक साहित्य मंच, टोडारायसिंह), हरिराम गुर्जर, भामाशाह एवं पूर्व विद्यार्थी थे। अध्यक्षता राम अवतार गुर्जर, प्रधानाचार्य की रही। माँ शारदे के तिलक वन्दन एवं माल्यार्पण से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा कैरियर से सम्बन्धित पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि पढा़ई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करना चाहिए। खेल में भी अच्छा प्रदर्शन करके कैरियर बनाया जा सकता है। शिवराज कुर्मी ने बच्चों को नियत समय पर अध्ययन, नियत समय पर खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। अवसाद मुक्त होकर पढ़ने पर जोर दिया। हरिराम गुर्जर, भामाशाह एवं पूर्व विद्यार्थी ने सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने को कहा। अन्त में संस्था प्रधान रामअवतार गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया। अतिथियों द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राम सहाय भाटी, ओमप्रकाश पारीक, खुशीराम गुर्जर, कृष्ण गोपाल शर्मा, अरविंद पाटीदार, सत्यनारायण माली आदि मौजूद रहे।












टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें