भूमिका
साहित्य मंच के संयोजक श्री शिवराज जी कुर्मी विविध प्रकृति के कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के साथ साथ नई नई योजनाओं को मूर्त रूप देकर ना सिर्फ अपने अभियानों को गति देते हैं बल्कि बालकों के लिए नवाचारों के मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।
कार्यक्रम विवरण
टोडारायसिंह (जिला टोंक) साहित्य मंच के तत्वावधान में डॉ. सूरज सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जयपुर की पहल 'पाती अपनों को' के अंतर्गत अखिल भारतीय पाती लेखन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 'एक पाती युवाओं के नाम' विषय पर महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कादेड़ा (ब्लॉक केकड़ी, जिला अजमेर) में पाती लेखन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
युवाओं को प्रेरित करने की पहल
विद्यालय के संस्था प्रधान किशन कुमार मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि
"युवा देश का भविष्य हैं, और इन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना अत्यंत आवश्यक है।"
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध विचार 'उठो, जागो और अपने लक्ष्य को सतत प्रयास से प्राप्त करो' को उद्धृत करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को पत्र लेखन की महत्ता समझाई और उन्हें इस रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता
इस आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिवराज कुर्मी (संयोजक) सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों को रचनात्मक लेखन और संवाद कौशल विकसित करने की दिशा में प्रेरित किया।
यह आयोजन युवाओं में पत्र लेखन की कला को पुनर्जीवित करने और उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने सृजनात्मक लेखन, भावनात्मक अभिव्यक्ति और संचार कौशल में सुधार किया।
सूचना स्रोत
शिवराज जी कुर्मी
प्रस्तुति



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें