भूमिका
शारीरिक दक्षता, आत्मरक्षा और अनुशासन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा (मुजफ्फरनगर) में मार्शल आर्ट प्रतियोगिता २०२४-२५ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास, सहनशीलता और मानसिक दृढ़ता का अद्भुत प्रदर्शन किया। मार्शल आर्ट केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह आत्मरक्षा का एक सशक्त माध्यम है, जो अनुशासन और आत्मसंयम की भावना को विकसित करता है।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट तकनीकों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों ने कराटे, ताइक्वांडो, जूडो एवं वुशु जैसी मार्शल आर्ट्स का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मरक्षा की महत्ता समझाना, उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना और उनमें आत्मविश्वास जाग्रत करना था।
विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का भी पाठ पढ़ाते हैं। प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की गई। इस प्रकार, यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं सीखने योग्य अनुभव साबित हुई।
कार्यक्रम विवरण
जड़ौदा (मुजफ्फरनगर) में आज 21.02.2025, दिन शुक्रवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप 2024-25 प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ अतिथियों जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, महामंडलेश्वर पं. संजीव शंकर, डॉ. राजीव कुमार (सदस्य बाल कल्याण समिति), डॉ. रणवीर सिंह (प्रधानाचार्य, राजकीय इ.का. कुम्हेडा), धनपाल सिंह, अशोक कुमार (चेयरमैन), सुभाष प्रजापति, डॉ. मुनेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, कृष्णपाल सिंह, नीरज गौतम (पूर्व प्रधान, जडौदा), मार्शल आर्ट कोच राखी सूर्यदेव तथा प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में लगभग दो सौ पचास खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्र तथा छात्राओं ने मार्शल आर्ट में अपनी प्रतिभा का बड़ा ही सुन्दर प्रदर्शन किया। इनमें से लगभग एक सौ पच्चीस प्रतिभागियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विविध स्पर्धाओं में सफल प्रतिभागी
विजयी प्रतिभागियों की सूची निम्न प्रकार है-
ताइक्वाण्डो सबजूनियर सब-जूनियर भार वर्ग में छात्र-छात्रा अलीना, मानवी, अवनी, शिवांश शुक्रालिया, हेमन्त, उज्जवल ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया व काव्या, आरूषी, वैष्णवी, नक्ष, वंश, अब्दुल समद, अक्षित ने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया।
जूनियर भार वर्ग में छात्र व छात्राओं वंशिका, अक्षिता, सोनाक्षी, हरि, रिहान, वंश, तालिब राव ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।
सिल्वर मेडल के लिए अवनी, विनायका, अनन्या, नक्ष, आतिफ, मौ0 असद ने अपना उच्च प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किया।
कांस्य पदक के लिए मोमीन, नवजोत, अब्दुल समद, नैतिक, मरयम, ईशा, दीपान्शी, सृष्टि अने अपना उच्च प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किया।
किक बॉक्सिंग में सब-जूनियर में छात्र व छात्रा अलीना, विधि, सोनाक्षी, दृश्यम, कृष्णा, वंश ने उच्च प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ईशा, दीपांशी, नीशू पाल, शयान, उमंग, अभिजीत ने अच्छा प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सृष्टि, आरूषी, विनायका, आश्विका, आहिल, नवजोत, नैतिक ने कास्य पदक प्राप्त किया। जूनियर भार वर्ग में प्रियांशी धीमान, नन्दनी, मावनी पाल, समद, सावन कुमार ने गोल्ड मेडल ने अपना कब्जा जमाया। सिल्वर मेडल के लिए यश सैनी, तोहिद सैफी, नमन काकरान, देव खाटियान, ईशा, प्रिया के लिए अपना उच्च प्रदर्शन किया।
सिलमबम (वैपन आर्ट) सोनाक्षी, अक्षिता, खुसबू, श्रेया, खुशी, वासु, समर्थ ने गोल्ड मेडल के लिए सुन्दर प्रदर्शन किया। सिल्वर मेडल के लिए हीरा, सुहानी, प्रिया, ईशू, मानवी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
वूशू सब-जूनियर भाग वर्ग में जिया, समरा, आयत, हर्ष, अविश, अवयान ने गोल्ड मेडल के लिए उच्च प्रदर्शन किया। दिव्या, अदिति, अवनी, गौरव ने सिल्वर मेडल के अपना उच्च प्रदर्शन किया। जूनियर भार वर्ग में अब्दुल समद, आर्यन, फरहान खान, प्रिया, आरूषी, तनु ने अपना उच्च प्रदर्शन किया। अन्य बच्चों ने भी अपनी-अपनी प्रतिभा का अच्छे प्रदर्शन के द्वारा अतिथियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संबोधन
विशाल कुमार ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन को देखकर कहा कि
"शिक्षा के साथ-साथ आत्मसुरक्षा की कला सीखना अतिआवश्यक है, खासकर छात्राओं के लिए। विद्यालय के इस आत्मसुरक्षा के गुर सिखाने के लिए विद्यालय का प्रशंसनीय प्रयास है। होली चाइल्ड विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करता है।"
नीरज गौतम ने कहा कि
"यह हमारा सौभाग्य है कि इतना अच्छा विद्यालय हमारे गांव में है, जिसमें सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। मैं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"
महामंडलेश्वर पं. संजीव शंकर ने छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि
"कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, अगर कभी विपरीत परिस्थिति हो तो जोर से चिल्लाकर प्रतिद्वंद्वियों के हौसले पस्त कर देना चाहिए।"
समापन
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मार्शल आर्ट की कोच राखी सूर्यदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अथक प्रयास के लिए प्रधानाचार्य ने उन्हें सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया और बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में आजाद सिंह, नितिन बालियान, जितेन्द्र कुमार, शुभम कुमार, रूपेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
चित्रदीर्घा


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें