भूमिका
नोएडा का वरिष्ठ नागरिक समाज सार्वजनिक हित की गतिविधियों में संलग्न रहता है जिनका अर्थ उन कार्यों या पहलों से है जो समुदाय या समाज के बड़े हिस्से के लाभ के लिए किए जाते हैं, न कि व्यक्तिगत या निजी हितों के लिए। ये गतिविधियां आमतौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, न्याय और अन्य सामाजिक आवश्यकताओं जैसे क्षेत्रों में जनता के कल्याण, विकास या सुधार से जुड़ी होती हैं। इन गतिविधियों को आमतौर पर सरकारों, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), चैरिटी संस्थाओं या सामुदायिक समूहों द्वारा संचालित किया जाता है, जिनका उद्देश्य एक अधिक समान, न्यायसंगत और सतत समाज का निर्माण करना है।
आज के कार्यक्रम का विवरण
आज दिनांक 18.1.25 को वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्धनगर द्वारा आई.सी.आई.सी.आई.बैंक बीटा प्लाजा के सौजन्य से लाईब्रेरी वरिष्ठ नागरिक समाज,बीटा 2,ग्रेटर नौएडा मे 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिको के लिए माननीय प्रधानमॅत्री जी द्वारा घोषित आयुष्मान वय वॅदना हैल्थ कार्ड बनाने हेतु कैम्प आयोजित किया गया जिसमे 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक समाज के 50 सदस्यगण के आयुष्मान वय वॅदना कार्ड बनाए गये।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष रमनपाल सिंह,उपाध्यक्ष श्रीमति उर्वशी सिंह,महासचिव श्री गिरीश कुमार राघव,पूर्व अध्यक्ष श्री डीके सब्बरवाल,श्री अमृत गोयल,श्री गौरव त्यागी,मैनेजर व श्री सुभाष कुमार आई.सी.आई.सी.आई.बैक, उपस्थित रहे।इस आयोजन की सभी वरिष्ठ नागरिको के द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई।वरिष्ठ नागरिक समाज समाज द्वारा वरिष्ठ नागरिको की सुविधा,कल्याण व मनोरंजन हेतुअक्सर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते है।
सूचना स्रोत
रमनपाल सिंह
(अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक समाज)
गौतमबुद्धनगर
प्रस्तुति





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें