भूमिका
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर शासन के निरंतर प्रयासों ने इस राष्ट्रीय पर्व को इस स्थिति में यदि पहुंचा दिया है कि उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जनपद में नगर के अप्पू एन्क्लेव एवं ग्रेटर अप्पू एन्क्लेव मोदीपुरम के सभी सम्मानित निवासीगण आप सब को भारतीय गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें देते हुए हर्ष और उल्लास को अभिव्यक्त करें तो यह निश्चित ही हर्ष का विषय है।
तैयारियां
सूचना
माननीय जन, विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 26 जनवरी, 2025 को सम्पूर्ण भारतवर्ष के साथ-साथ ही हमारी कॉलोनी में भी प्रातः 9.30 बजे कालोनी के गोगा जी महाराज पार्क में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
कॉलोनी समिति आप सब से राष्ट्रीय गौरव के इस महत्वपूर्ण महापर्व पर आप सभी से समय पर उपस्थित होकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह करती है।
जिन सदस्यगण को अपने कार्य क्षेत्र में, आफिस में, विद्यालय आदि में जाना है व वहां इस कार्यक्रम में भाग लेना आवश्यक है तो वो लोग वहाँ पर सम्मिलित हों, परन्तु यह पावन प्रयास भी रहे कि प्रत्येक परिवार का अपनी कालोनी के इस राष्ट्रीय पर्व के समारोह में भी प्रतिनिधित्व बना रहे।
ध्यान रहे कि यह किसी एक व्यक्ति, परिवार या फिर संस्था का नहीं वरन् हम सब का कार्यक्रम और एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।
धन्यवाद।
शुभेच्छु
सुमनेश सुमन, जे.के. तोमर, स.बलजीत सिंह, एन.एस. राठी।
छायाचित्र
इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए विख्यात कवि और क्षेत्रवासी श्री सुमनेश सुमन जी ने कहा कि
"26 जनवरी 1950 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। इसी दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाकर उसे प्रभावी रूप से लागू किया। यह संविधान हमारे देश की आत्मा है, जो लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल सिद्धांतों को सुनिश्चित करता है।
गणतंत्र दिवस हमें स्मरण करता है कि हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान से हमें कैसे यह अद्वितीय संविधान प्राप्त हुआ। इसके प्रावधान हमें न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाते हैं, बल्कि हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाते हैं।
आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी संविधान के आदर्शों का पालन करने और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें। जय हिंद!"
क्षेत्रीय पार्षद श्री विक्रांत ढाका ने कहा कि
"आज, इस पावन गणतंत्र दिवस के अवसर पर, मैं अपने क्षेत्र के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करता हूं। यह दिन हमें संविधान की महानता, लोकतंत्र की ताकत और नागरिकों की भूमिका का स्मरण कराता है।
मैं अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए क्षेत्रीय विकास के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण की घोषणा करता हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य है:
1. क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना।
2. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना।
3. रोजगार के अवसर बढ़ाना और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करना।
4. पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना।
5. समाज में भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देना।
मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपके सुझाव और सहयोग से हम अपने क्षेत्र को विकास और खुशहाली की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह गणतंत्र दिवस हमें एकजुट होकर अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है।
आइए, मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं जो आदर्श और प्रगति का प्रतीक हो। जय हिंद! जय भारत!"
इसी क्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक डॉक्टर डी.वी. सिंह जी ने क्षेत्रीय समस्याओं का विवरण दिया और क्षेत्रीय पार्षद से उनके संदर्भ में कार्यवाही करने का आग्रह किया।
गणतन्त्र दिवस के वर्ष 2075 के कार्यक्रम में अप्पू एन्क्लेव कॉलोनी में श्री विकान्त ढाका (पार्षद वार्ड न. 57) ने ध्वजारोहण किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री सुमनेश सुमन राष्ट्रीय कवि एवं कॉलोनी अध्यक्ष ने किया। डा. डी.वी. सिंह जी ने अध्यक्षीय भाषण दिया। श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा, नरेन्द्र सिंह राठी, सुमनेश सुमन, प्रेरणा शर्मा आदि ने कविता पाठ किया। सिमरन चौहान जी ने भी हिस्सा लिया तथा इस अवसर पर कॉलोनी के गणमान्य नागरिक सर्वश्री जे.के. तोमर, गजेन्द्रपाल सिंह, हरबीर सिंह, कुलबीर सिंह आदि भी उपस्थित रहे। मंचासीन में श्री सक्सैना जी आदि थे। मुख्य अतिथि श्री विक्रान्त ढाका जी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। ध्वजारोहण के पश्चात मिष्ठान वितरण भी किया गया।
वीरेन्द्र कुमार शर्मा
अप्पू एन्क्लेव कॉलोनी, मोदीपुरम, मेरठ (उत्तर प्रदेश)
सूचना स्रोत
श्री सुमनेश सुमन
पूठी में आयोजित कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जनपद में ग्राम पूठी स्थित जय किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य इंद्रेश सिंह के सफल नेतृत्व के इस आयोजन के लिए यह है उपयुक्त झंडा गीत
प्राण मित्रों भले ही गंवाना, पर न झंडा यह नीचे झुकाना।
तीन रंगा है झंडा हमारा, बीच चरखा चमकता सितारा।
शान है ये ही इज्जत हमारी, सिर झुकाती इसे हिंद सारी।
इस पर सब कुछ खुशी से चढ़ाना।
पर न झंडा ये नीचे झुकाना।
ये है आजादपन की निशानी, इसके पीछे हैं लाखों कहानी।
जिंदादिल ही हैं इसको उठाते मर्द हैं इस पै सर तक चढ़ाते।
तुम भी सारी मुसीबत उठाना।
पर न झंडा ये नीचे झुकाना।
रे! क्या भूले हो जलियांवाला, या वो डायर का इतिहास काला।
गोलियों की लगी ज़ब झड़ी थी, नींव आजादी की तब पड़ी थी।।
याद हो गर वो खूं में नहाना।
तो न झंडा ये नीचे झुकाना।।
उसने तो था न क्या जुल्म ढाया, पेट के बल पै हमको चलाया।
कोसों बच्चों को पैदल भगाया, माओं-बहनों को घर-घर रुलाया।।
याद है तुम्हें जो वह फसाना।
तो न झंडा ये नीचे झुकाना।
और अब भी न क्या हो रहा है, कौन सुख की नींद में सो रहा है।
लोग पाते न भर पेट खाना, सच्च बोलो तो है जेलखाना।।
है इसी से छिड़ा यह तराना।
होना आजाद या मिट ही जाना।।
पर यह कर लो अहद मर मिटेंगे, पर न इस व्रत से तिल भर हटेंगे।
कुछ हो यह मुल्क आजाद होगा, उजड़ गुलशन ये आबाद होगा।।
गायेंगे आज सब ये गाना।
हिन्द होगा, न अब जेल खाना।।
झंडा यह हर किले पर चढ़ेगा, इसका दल रोज दूना बढ़ेगा।
तीरो तलवार बेकार होंगे, सोने वाले भी बेदार होंगे।।
सब कहेंगे कि सर है कटाना।
पर न झंडा ये नीचे झुकाना।।
शांत हथियार होंगे, पर वे तोड़ेंगे अरि के दुधारे।
पर भला हो जो अंग्रेज जागे, लोभ हिन्दी हुकुमत को त्यागे।।
वरना बदला है क्या यह ठिकाना।
उनसे बदलेगा सारा जमाना।
हे प्रभो! शक्ति दो वीर हों हम, टेक रक्खेंगे सर्वस्व खो हम।।
हम ही क्या, कह उठे सब जमाना, दूध देखो न माँ का लजाना।।
प्राण अपने भले ही गंवाना।
पर न झंडा ये नीचे झुकाना।
रचनाकार
श्री भगवान दास जी, गंगोह (सहारनपुर)
पूठी के छायाचित्र
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, नूरनगर
गणतंत्र दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ🙏🇧🇴🇧🇴🙏
आज हम राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस और अपने देश के जीवंत ताने-बाने का जश्न मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस हमें देश की एकता, सामाजिक शांति और समृद्धि का संदेश देता है।
हमारा देश विविधतापूर्ण संस्कृति से जुड़ा हुआ है। यहां समय समय पर विभिन्न प्रकार के त्योहार, विभिन्न प्रकार के उत्सव हर्षोल्लास से मनाए जाते है। लोकतंत्र और विविधता की भावना हमेशा बनी रहे, जिससे हमारे जीवन की हर यात्रा एक यादगार रोमांच बन जाए। देश का हर नागरिक खुशहाल जीवन व्यतीत करे।
जय हिंद! जय भारत।
पुन: गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ।
सूचना स्रोत
🙏संजीव कुमार नागर🙏
प्रस्तुति
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें