भूमिका
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित कराने का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और मानकों के महत्व को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करना था। इस प्रतियोगिता में पात्र कक्षा नौ से कक्षा बारह तक के विद्यार्थी ही भाग ले सकते थे और अपने विचारों को रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते थे।प्रतियोगिता का उद्देश्य मानकों के प्रति युवाओं को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानकीकृत समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम विवरण
आज 27 जनवरी, 2025, दिन सोमवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर के प्रागंण में बी.आई.एस. (भारतीय मानक ब्यूरो) देहरादून शाखा के द्वारा विद्यालय के स्टैंडर्ड क्लब के सदस्यो के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत स्टैंडर्ड क्लब के कक्षा नौ से कक्षा बारह तक के उन्यासी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और ज्ञान की परिचय दिया।
संबोधन
श्री राजीव वर्मा जी ने क्लब के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि
"भारतीय मानक ब्यूरो औद्योगिक और उपभोक्ता वस्तुओं के लिए वैज्ञानिक आधार पर मानक निर्धारित करता है। प्रमाणित उत्पाद गुणवत्ता के अनुरूप नहीं होने पर उपभोक्ता बी.आई.एस. कार्यालय में भी शिकायत कर सकता है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ सरकार उद्योग, संघों और उपभोक्ताओं के परामर्श से गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानक स्थापित करती है, जो अर्न्तराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होते हैं।"
तत्पश्चात् स्टैंडर्ड क्लब के छात्र-छात्राओं के मध्य पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बडे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मक कुशलता का हुनर प्रदर्शित करते हुए प्रथम स्थान पर आंचल सैनी, द्वितीय स्थान पर आयशा त्यागी व तृतीय स्थान पर अनोखी को प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, राजीव वर्मा एवं मेंटर द्वारा द्वारा सम्मानित किया गया तथा इसके अतिरिक्त शेष विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सजगतापूर्वक प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेन्टर रूपेश कुमार व शुभम कुमार, जितेन्द्र कुमार, आजाद सिंह, धीरज बालियान, नितिन बालियान, पी.के. मिश्रा का योगदान रहा।
सूचना स्रोत
प्रवेंद्र दहिया
प्रस्तुति


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें