भूमिका
बालकों को अवसरों से अवगत कराने का हर संभव प्रयास रहता है होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया जी का। आज ऐसे ही एक मौके का विवरण यहां पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पराक्रम दिवस समारोह संपन्न।
परिचय
होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में 23 जनवरी, 2025 को नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर के सौजन्य से पराक्रम दिवस और सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया।
प्रतिभागी
अतिथिगण
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया, जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा, जिला यातायात प्रभारी इन्द्रजीत सिंह तथा प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने विशेष रूप से शिरकत की।
शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्जन के साथ किया गया।
सचिन करानिया
"नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का महत्व भी रेखांकित किया।"
प्रतिभा शर्मा
"नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व और उनके नारे ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ को याद करते हुए युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाई।"
इन्द्रजीत सिंह
उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया। 25 विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा प्रहरी के रूप में सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम नेताजी सुभाषचंद्र बोस के योगदान को याद करने और युवाओं में देशभक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने में सफल रहा।
सूचना प्रदाता
श्री प्रवेंद्र दहिया
प्रस्तुति












टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें