मेरठ। उत्तर प्रदेश में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा धन सिंह कोतवाल की स्मृति में एक विशेष पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महान स्वतंत्रता सेनानी धन सिंह कोतवाल के बलिदान और योगदान को सम्मानित करना था।
समारोह में प्रतिष्ठित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर धन सिंह कोतवाल के जीवन पर आधारित पुस्तक का वर्चुअल विमोचन प्रदेश के राज्य मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर जी के द्वारा किया गया, जिसमें उनके संघर्ष और बलिदान की प्रेरणादायक कहानी को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
मुख्य अतिथि ने अमर शहीद धन सिंह कोतवाल के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को वर्चुअली याद करते हुए कहा कि उनकी वीरता और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस आयोजन में उपस्थित सभी ने धन सिंह कोतवाल के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें