भूमिका
राजस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों को विस्तार देने के ध्येय से राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन इस वर्ष किया जा रहा है। इसमें विविध प्रकृति की प्रतियोगी प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनको उन सबका अभ्यस्त भी करना है।
विवरण
राजस्थान युवा महोत्सव 2024 (इस महोत्सव का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और विभिन्न सांस्कृतिक, कलात्मक और शैक्षिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनके कौशल को उजागर करना है। यह आयोजन जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में होगा, और यहां पर कई श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।) का ब्लॉक स्तरीय आयोजन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल टोडारायसिंह में किया गया। राज़कीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेडा़ ब्लॉक टोडारायसिंह की छात्रा गुड्डी (कक्षा 12) ने प्रतियोगिता में राजस्थान लोकदेवता श्री देवनारायण जी की फड़ का वाचन किया। इस प्रतियोगिता में गुड्डी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपखंड अधिकारी श्री कपिल शर्मा एवं अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर उसको सम्मानित किया।
वीडियो

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें