भूमिका
प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को सम्मानित करना होता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है। यह कार्यक्रम न केवल उनके प्रयासों को पहचानता है बल्कि दूसरों को भी उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करता है। ऐसा कार्यक्रम केवल सम्मान देने का माध्यम नहीं है, अपितु यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और कौशल को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। इससे न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और संस्थान भी प्रगति की दिशा में अग्रसर होते हैं।
विवरण
कल सरस्वती कोचिंग सेंटर, घिटोरनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
आमंत्रण
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री करतार सिंह तंवर विधायक छतरपुर और उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दिल्ली श्री सतीश लोहिया जी, लेफ्टिनेंट जनरल श्री दीपक भाटी, श्री तेजबीर भड़ाना,डगगू भड़ाना, मोहित जी रहे और समस्त स्टाफ कोचिंग सेंटर एवं बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलन से हुआ।
इस मौके पर विशेष अतिथि श्री करतार सिंह तंवर (विधायक जी) का
शॉल ओढ़ाकर और कोचिंग सेंटर की टीम ने उनको मोमेंट देकर सम्मानित किया।
एवं श्री सतीश लोहिया जी उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश भाजपा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर समस्त घिटोरनी गांव की सरदारी मौजूद रही और श्री करतार सिंह तंवर विधायक और श्री सतीश लोहिया जी ने बच्चों को मेडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जिन बच्चों ने परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया।
संबोधन
श्री करतार सिंह तंवर विधायक जी ने कोचिंग सेंटर घिटोरनी के द्वारा दस वर्ष पूरा होने पर शुभकामनाएं दी और कोचिंग सेंटर की प्रशंसा की और कहा कि
"इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। बच्चे हमारे देश का अनमोल उपहार हैं।"
श्री सतीश लोहिया जी ने कहा कि
"हमें खुशी है कि हमारे गांव घिटोरनी में मां सरस्वती कोचिंग सेंटर ने पिछले दस सालों में बहुत से बच्चों को उत्तम शिक्षा देकर अनेक मिसाल प्रस्तुत की हैं। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि हमारे घिटोरनी गांव में बच्चों को पुस्तकों और पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध है जिसके लिए कोचिंग सेंटर प्रबंधक श्री अनिल बैंसला जी बधाई के पात्र हैं।"
आभार और आह्वान
मां सरस्वती कोचिंग सेंटर घिटोरनी दिल्ली की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन किया गया और आगंतुकों का आभार भी। कोचिंग के द्वारा आह्वान किया गया कि
"आओ हम सब शिक्षा को बढ़ावा दें। हमारा मोटो है -
शिक्षा ही जीवन है।"
सूचना स्रोत














टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें