भूमिका
अवसर
जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में भारत रत्न स्व. चरण सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री, भारत सरकार) की 112वीं जयन्ती को एक विचार गोष्ठी "समाज देश को उनके विचारों एवं कार्यों से लाभान्वित कैसे किया जाये?" विषय पर विमर्श कर मनाया गया। इसको लेकर होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जाट महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। आज बढते भौतिकतावाद के कारण बुजुर्गों को बच्चों की उपेक्षा का शिकार होना पड रहा है जिससे समाज के बुजुर्गों के हालात बहुत खराब हैं। इसके पीछे कारण समाज में कुछ बुराई आ जाना है जिसको लेकर जनपद जाट महासभा का नारा है-
‘‘चलो! गाँव की ओर।’’
जिससे कि जिस विभूति की जयंती पर हम एकत्र हुए हैं उसके समाज को जागरूक कर उनके स्वप्नों को साकार किया जा सके और युवाओं में बढती नशाखोरी, दहेज प्रभाव, ब्रह्मभोज आदि जैसे कुरीति का रूप ले चुके विषयों पर काम किया जा सके तभी इन विषयों को भी आज विचार गोष्ठी में रखा गया कि इन ज्वलंत समस्याओं से कैसे निपटा जाये। प्रयास है कि हमारे समाज के युवा अच्छे संस्कार व शिक्षा प्राप्त कर देश व समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें तथा नशाखोरी को त्याग कर बुजुर्गों को बुढापे में अपने पास रखकर सम्मान दें और दुनिया के लिए नजीर बनें।
आज जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान व जिला महामंत्री ओमकार अहलावत जी के नेतृत्व में क्षेत्र के समाज के नब्बे वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों, समाज के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार बन्धुओं को भी मोमेन्टों एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।
आज के इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया रहे एवं विशिष्ट अतिथि कुंवर देवराज पंवार जी। प्रमुख समाजसेवी सतेन्द्र बालियान (कुटबी, जिला पंचायत सदस्य) एवं कुलदीप चौधरी (प्रधान लच्छैडा), डॉ. अशोक कुमार (महाप्रबन्धक, शुगर मिल त्रिवेणी, खतौली) व विश्वेन्द्र प्रधान व कृषिपाल दहिया रहे तथा अध्यक्षता डॉ. रविन्द्र सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, सदर) की रही।
आयोजक
इस मोहक कार्यक्रम के आयोजक प्रवेन्द्र दहिया (प्रधानाचार्य, होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर) रहे तथा कार्यक्रम का संचालन जयवीर सिंह एवं ओमकार अहलावत ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतिभागी
आज जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा किये गये सम्मानित बुजुर्ग़, प्रधान एवं प्रतिभागी निम्न प्रकार रहे -
अजय कुमार (सहावली, सतीश बालियान (सरवट), रमन कुमार (मोलाहेडी), जितेन्द्र मलिक (फुगाना), सुशील (पचैण्डा खुर्द), तनु चौधरी (गढी बहादरपुर), मिन्टू प्रधान (जट मुझेडा), गुलाब सिंह (वहलना), चौ. भगत सिंह (बहादरपुर), प्रधानों को सम्मानित किया। इन्हीं के साथ-साथ बुजुर्गों में चौ. अतर सिंह, चौ. घसीटू सिंह, चौ. विक्रम सिंह, चौ. गजे सिंह, चौ. धर्मपाल सिंह, चौ. वेदपाल सिंह, चौ. नेत्रपाल सिंह, चौ. रामस्वरूप सिंह, चौ. वेदपाल सिंह, चौ. बिरम सिंह, चौ. मोहकम सिंह, चौ. रघुनाथ सिंह, चौ. कर्ण सिंह, चौ. दिलावर सिंह, चौ. भंवर सिंह, चौ. रघुवीर सिंह रॉयल, चौ. उमराव सिंह, चौ. इन्द्रजीत सिंह, चौ. धर्मसिंह, चौ. वीरसैन वर्मा, चौ. इलम सिंह, चौ. धूम सिंह आदि बुजुर्गों को सम्मानित किया। जनपद जाट महासभा ने पत्रकारों को भी शॉल व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले पत्रकारों के नाम विनय शर्मा (जनवाणी), कृष्णकान्त (जनवाणी), पवन अग्रवाल (न्यूज इण्डिया चैनल), वंशिका सैनी (प्राइम ब्रेंकिग चैनल), गौतम मलिक (दैनिक जागरण), एम.एस. गौड (मुजफ्फरनगर सबेरा न्यूज पेपर) आदि व इस विचार गोष्ठी में क्षेत्र एवं जिले से समाज के हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए जिनमें रामपाल वर्मा, देवी सिंह, ऋषिपाल सिंह, दीपक बालियान, अनुज बालियान, राहुल पंवार, सुशीला वर्मा, स्वदेश चौधरी, सुमित्रा, सुन्दरपाल मास्टर जी, मनोज राठी, बिट्टू (सिखेडा), राधेश्याम मास्टर, राकेश (काकडा), विपिन बालियान, बोबी चौधरी, ब्रजवीर एडवोकेट, गजेन्द्र राणा, के.डी. वर्मा, यशपाल सिंह विश्वबन्धु आदि।
सूचना प्रदाता
प्रवेंद्र दहिया
प्रस्तुति


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें