भूमिका
शिक्षा के क्षेत्र के नवाचारी किसी भी कार्यक्रम को वृहद स्वरूप देने का माद्दा रखते हैं। जैसे कि श्रीमती सुखदेवी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री परम सिंह जी ने इस फाइव इन वन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर उसको अंजाम दिया।
कार्यक्रम विवरण
आज दिनाँक 05-12-2024 को श्रीमती सुखदेवी इण्टर कॉलेज हसनपुर में संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री मनोज कुमार द्विवेदी (P.E.S.) का आगमन हुआ।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय ने विद्यालय में निम्नांकित योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया।
कला प्रदर्शनी
वृहद स्वरूप में विद्यालय के उन समस्त कलाकारों के लिए अपना हुनर दिखाने का यह विशेष अवसर था। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की अतिथि महोदय ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। ये कलाकृतियां विद्यार्थियों के रचना कौशल एवं सृजनात्मकता को प्रदर्शित कर रही थीं।
स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ
इसके उपरांत माननीय अधिकारी महोदय ने स्कूल में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया और व्यवस्था को देखकर विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की भूरि भूरि प्रशंसा की। कक्षा शिक्षण को रोचक बनाने हेतु विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि
"आज जब सब कुछ डिजिटल होने की ओर है तो ऐसे में शिक्षा का डिजिटल होना भी आवश्यक हो गया है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्रा लाभान्वित होंगे एवं शिक्षण भी रोचकता की दिशा में जायेगा।"
वार्षिक पत्रिका का विमोचन
इसके बाद विद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'इला' का विमोचन माननीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की उपस्थिति में किया गया।
पूर्ण उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की प्रशस्ति
पत्रिका के विमोचन के पश्चात संयुक्त शिक्षा निदेशक ने छात्र-छात्राओं द्वारा संचित रचना कर्म पर प्रकाश डालते हुए सतत् लेखन की प्रेरणा प्रदान की। विद्यालय स्तर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संवर्धन के लिए शत-प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रशस्ति-पत्र देकर छात्र-छात्राओं की अध्ययन के प्रति रुचि एवं लक्ष्यबद्धता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विद्यालय परिसर में पौधा रोपण
विद्यालय परिसर में संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय ने एक पौधा रोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण के महत्व पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक पौधा रोपण करने की प्रेरणा प्रदान की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परम सिंह ने नगर से उपस्थित सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया, तथा भविष्य में छात्र कल्याण, विद्यालय प्रगति पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर श्री अनिरुद्ध रस्तौगी, श्री अनिल रस्तौगी, श्री ज्ञानेन्द्र रस्तौगी, श्री मुकेश ठाकुर, श्री अक्षी अग्रवाल, श्री विष्णु कुमार रस्तौगी, श्री सुशील रस्तौगी, श्री विनीत कुमार (प्रबन्धक, एस०बी०आई०), श्री धर्मप्रकाश अग्रवाल, श्री महेन्द्र सिंह, श्री भूदेव सिंह, प्रधानाचार्यगण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ० ललित सारस्वत ने किया तथा श्री सचिन कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री उमेश कुमार, श्रीनारायण यादव, श्री संजय कुमार सिंह, श्रीमती तनवीरजहाँ एवं श्री रोहित कुमार ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टॉफ ने सहयोग प्रदान किया।
परम सिंह
प्रधानाचार्य
श्रीमती सुखदेवी इण्टर कॉलेज हसनपुर जिला-अमरोहा।
पृ०सं०ःस०लि० 01/ 1029/2024-25
प्रतिलिपिः सम्पादक, दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, शाह टाइम्स एवं अन्य प्रिंट एवं इलेक्ट्रिॉनिक मीडिया को इस अनुरोध के साथ कि अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।
निःशुल्क प्रसारित
प्रधानाचार्य श्रीमती सुखदेवी इण्टर कॉलेज हसनपुर जिला-अमरोहा।
अतिथि के संबोधन का वीडियो
प्रतिभाग बना समाचार















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें